UP Nagar Nikay Chunav: संत कबीर नगर की खलीलाबाद में 9 वार्ड महिला आरक्षित, देखें पूरी लिस्ट

संत कबीर नगर में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत मेंहदावल, नगर पंचायत हरिहरपुर, नगर पंचायत मगहर, नगर पंचायत बेलहर कला, नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा, नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा और नगर पंचायत धर्मसिंहवा के लिए आरक्षण सूची जारी की गई है.

Lucknow: प्रदेश सरकार ने नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण सूचियां जारी कर दी हैं. इस सूची पर एक हफ्ते में आपत्ति मांगी गई है. इसके बाद फाइनल सूची जारी होगी. इस बार संतकबीर नगर में नगर पालिका व तीन नगर पंचायत बढ़कर कुल 8 हो गए हैं. इनमें एक नगर पालिका और सात नगर पंचायतें हैं.

संत कबीर नगर में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद, नगर पंचायत मेंहदावल, नगर पंचायत हरिहरपुर, नगर पंचायत मगहर, नगर पंचायत बेलहर कला, नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा, नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा और नगर पंचायत धर्मसिंहवा के लिए आरक्षण सूची जारी की गई है. इनमें शहर की नगर पालिका खलीलाबाद की बात करें तो 25 वार्ड में 9 वार्ड फिलहाल महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं.

Also Read: UP Nagar Nikay Chunav: नगर पालिका महोबा में 9 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित, इस तरह बांटा गया है आरक्षण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >