Bareilly News: बरेली में शुक्रवार को भोजीपुरा विधानसभा के बाद आंवला विधानसभा के सुभाष इंटर कॉलेज मैदान पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह के पक्ष में जनसभा की. गृहमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा ने रालोद समेत तमाम दलों से गठबंधन किया है. मगर इस चुनाव में गठबंधन दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा. उन्होंने भाजपा की सरकार बनने की बात कही.
गृहमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की 130 करोड़ जनता को कीरोना का टीका लगाकर सुरक्षित किया है. कोरोना टीका सबको फ्री में लगाया गया है. गृहमंत्री ने गरीबों को फ्री अनाज-दलहन और किसानों को फ्री बिजली देने का वायदा किया. हर व्यक्ति की आय को दोगुना करने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही केंद्र और यूपी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखा.
Also Read: UP Election 2022: कासगंज में पीएम मोदी का पहले चरण के बाद सपा-रालोद पर तंज- परिवारवादियों की डूबी नैयाउन्होंने कहा कि जिनकी वजह से प्रदेश में दहशत होती थी. वह अब जेलों में बंद हैं. 1.42 करोड़ घरों में बिजली कनेक्शन देने की बात कही. गृहमंत्री ने पूर्व मंत्री एवं पार्टी प्रत्याशी धर्मपाल सिंह की जीत के लिए जनता से हाथ उठाकर समर्थन लिया. इसके साथ ही यूपी में 300 सीट पार होने का नारा लगाया. उन्होंने भाजपा को एक और मौका देने की बात कही.
इस पर जनता ने समर्थन किया. आंवला में भाजपा ने पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह पर दांव लगाया है तो वहीं सपा ने भाजपा के बिल्सी विधायक आपके शर्मा को उनके सामने उतारा है. कांग्रेस से ओमवीर यादव और बसपा से लक्ष्मण प्रसाद मैदान में हैं.भाजपा की इस रैली में जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह पाल, सांसद धर्मेंद्र कश्यप समेत प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
