UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. दूसरे चरण के बाद आज तीसरे दूसरे चरण का मतदान हुआ. कानपुर जिले में आने वाले आर्य नगर विधानसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 48.00 प्रतिशत वोटिंग हुई. वहीं कानपुर नगर जिले में 5 बजे तक 53.42 प्रतिशत मतदान हुआ.
कानपुर नगर की आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में बिरहाना रोड है. यहां पर प्रदेश में सबसे बड़ा सर्राफा बाजार है. कई जिलों से लोग यहां खरीदारी करने आते हैं. नयागंज और जनरलगंज कपड़ा बाजार भी है. शिवाला मंदिर भी आर्य नगर में पड़ता है. 2017 में समाजवादी पार्टी से अमिताभ बाजपेयी ने भारतीय जनता पार्टी के सलिल विश्नोई को पराजित किया था.
आर्य नगर का सियास इतिहास
-
2017- अमिताभ बाजपेयी- सपा
-
2012- सलिल विश्नोई- भाजपा
-
2007- इरफान सोलंकी- सपा
-
2002- हाजी मुश्ताक सोलंकी- सपा
-
1996- मुश्ताक सोलंकी- सपा
-
1993- महेश चंद्र- बसपा
-
1991- सत्यदेव पचौरी- भाजपा
-
1989- रेशमा आरिफ- जेडी
-
1985- हाफिज मोहम्मद उमर- कांग्रेस
-
1980- अब्दुल रहमान खान नश्तर- इंक (आई)
-
1977- बाबू बाद्रे- जेएनपी
आर्य नगर सीट से मौजूदा विधायक
-
समाजवादी पार्टी के अमिताभ बाजपेयी विधायक हैं. उनकी उम्र 47 वर्ष है. उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
जातिगत आंकड़े (अनुमानित)
-
वैश्य- 72 हजार
-
मुस्लिम- 72 हजार
-
एससी- 60 हजार
-
ब्राह्मण- 36 हजार
-
ओबीसी- 25 हजार
-
अन्य- 80 हजार
आर्य नगर विधानसभा में मतदाता
-
कुल मतदाता- 2,79,060
-
पुरुष- 1,54,277
-
महिला- 1,24,783
आर्य नगर की जनता के मुद्दे
-
ट्रैफिक की सबसे बड़ी समस्या है
-
युवाओं को रोजगार नहीं मिलता है
-
बारिश में जलजमाव भी होता है
