UP Breaking News Live: वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
2:51 AM. 13 Jan 23 9:21 PM. 12 Jan

लखनऊ सीट कवर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की वर्कशॉप में लगी आग

लखनऊ के लालबाग नोवेल्टी चौराहे के पास सीट कवर को एक छोटी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की वर्कशॉप में आग लग गई. मौके पर फायर ब्रिगेड की 5-6 गाड़ियां पहुंच गई. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. इसके साथ ही आग के कारण की जांच की जाएगी. इस बात की जानकारी राजेश श्रीवास्तव, ADCP, सेंट्रल जोन ने दी है.

2:51 AM. 13 Jan 23 9:21 PM. 12 Jan

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी,  काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए हैं. सीएम ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

2:51 AM. 13 Jan 23 9:21 PM. 12 Jan

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कैलेंडर का शुभारंभ किया

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज समाजवाद के प्रमुख विचारकों की विशेषता वाले 12-पृष्ठों के कैलेंडर का शुभारंभ किया. कैलेंडर पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव को समर्पित किया गया है.

2:51 AM. 13 Jan 23 9:21 PM. 12 Jan

यूपी में 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

योगी सरकार ने गुरुवार शाम 22 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए. इन तबादलों के साथ यूपी के जनपदों के पुलिस कप्तानों में बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है. इनमें प्रयागराज, आगरा और गाजियाबाद कमिश्नरेट में नए डीसीपी को तैनाती दी गई है. साथ ही चार जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को फिलहाल प्रतीक्ष सूची में रखा गया है.

2:51 AM. 13 Jan 23 9:21 PM. 12 Jan

गाजियाबाद में आवारा कुत्ते ने एक बच्चे पर किया हमला

गाजियाबाद में आवारा कुत्ते ने एक बच्चे पर हमला कर दिया. परिजनों की शिकायत पर RWA ने कुत्ते को पकड़ा. मिली जानकारी के अनुसार सोसाइटी की महिला आवारा कुत्तों को खाना खिलाती थी. कुत्ते को पकड़कर ले जाने पर महिला का हंगामा जारी रहा. इस दौरान सोसाइटी की महिलाओं ने महिला को जमकर पीटा.

2:51 AM. 13 Jan 23 9:21 PM. 12 Jan

गंगा विलास क्रूज सेवा के शुरू होने से स्थानीय समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव

सीएम योगी ने कहा वाराणसी में गंगा विलास क्रूज सेवा के शुरू होने से स्थानीय समुदायों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. यह सेवा पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >