UP Breaking News Live: ज्ञानवापी केस की अगली सुनवाई 5 सितंबर को, शिवलिंग पर पूजा करने की मांगी है अनुमति

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
1:05 AM. 17 Aug 22 7:35 PM. 16 Aug

ज्ञानवापी प्रकरण पर अगली सुनवाई 5 सितंबर को

Gyanvapi Case Update: वाराणसी सिविल जज सीनियर डिविजन महेंद्र नाथ पाण्डेय की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने अगली तिथि 5 सितंबर को सुनवाई के लिए निर्धारित की है. अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने प्रार्थना पत्र दिया था की 7 रूल 11 के तहत पहले ये निर्धारित कर लिया जाए कि मुकदमा सुनवाई योग्य है भी या नहीं. केस में कहा गया है कि ज्ञानवापी मस्जिद में मिले आदि विशेश्वर की शिवलिंग की पूजा करने की अनुमति तत्काल दी जानी चाहिए. यह मुकदमा जितेंद्र सिंह विसेन की पत्नी किरन सिंह विसेन ने दाखिल किया है.

1:05 AM. 17 Aug 22 7:35 PM. 16 Aug

आगरा में भीषड़ सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां घायल

Agra News: दयालबाग इलाके में पेड़ से टकराई कार, हादसे में बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर, गंभीर हालत में मां अस्पताल में भर्ती, स्वर्ण व्यवसायी के परिवार में बड़ा हादसा, न्यू आगरा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा.

1:05 AM. 17 Aug 22 7:35 PM. 16 Aug

ओमैक्स सोसाइटी में हंगामा करने वाले छह लोगों को मिली जमानत

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में घुसकर हंगामा करने वाले छह लोगों को कोर्ट से जमानत मिल गई है. ये सभी आरोपियों ने श्रीकांत त्यागी के मामले में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में घुसकर हंगामा किया था.

7:34 PM. 16 Aug 22 2:04 PM. 16 Aug

योगी कैबिनेट की बैठक खत्म

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज योगी कैबिनेट की अहम बैठक हुई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में ये बैठक हुई. इस बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है.

7:34 PM. 16 Aug 22 2:04 PM. 16 Aug

कांग्रेस ने ट्वीट कर योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ सफाई कर्मी अपने हक के पैसों के लिए मुंह पर पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं. पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, सारा देश आज़ादी का जश्न मना रहा था मगर लोनी नगरपालिका के सफाई कर्मचारी अपने हक़ के पैसों के लिए शरीर पर गुलामी की जंजीर और मुंह पर पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे थे. सफाई कंपनियों और अधिकारियों के बीच कमीशन का गंदा खेल चलता है, जिसमें पिस जाते हैं बेचारे सफाई कर्मचारी.

7:34 PM. 16 Aug 22 2:04 PM. 16 Aug

योगी कैबिनेट की बैठक आज

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज योगी कैबिनेट की अहम बैठक होनी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में ये बैठक होगी. सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट बैठक होगी. इस बैठक में 10 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >