UP Breaking News Live: दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

Live Updates
5:51 PM. 10 Aug 22 5:51 PM. 10 Aug

राष्ट्रपति से मुलाकात करने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

2:23 PM. 10 Aug 22 2:23 PM. 10 Aug

मॉल जेड स्क्वायर पहुंची नगर निगम की टीम

कानपुर के सबसे बड़े मॉल जेड स्क्वायर का बकाया हाउस टैक्स जमा नहीं होने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई. और मॉल सील करने की चेतावनी दी. इसके बाद मॉल प्रबंधन और नगर निगम अधिकारियों के बीच काफी देर तक बातचीत चली. इस दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मॉल के बाहर मौजूद रहे.

2:23 PM. 10 Aug 22 2:23 PM. 10 Aug

संजय निषाद को सीजेएम कोर्ट से मिली जमानत

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश मत्स्य पालन मंत्री डॉक्टर संजय निषाद को सीजीएम कोर्ट से जमानत मिली गई है, सीजेएम कोर्ट ने 3 दिन पहले संजय निषाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था और उन्हें 10 अगस्त तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश भी जारी किया था.

2:23 PM. 10 Aug 22 2:23 PM. 10 Aug

बिहार राजनीतिक संकट पर क्या बोले डिप्टी सीएम

बिहार राजनीतिक संकट पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से जब मीडिया ने सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि, भाजपा ने बिहार के लोगों को सुचिता पूर्ण शासन दिया है, क़ानून का राज स्थापित किया है. भाजपा आज भी बिहार के लोगों के भावनाओं के अनुरूप काम करती रहेगी. 2024 में भाजपा जीतेगी.

2:23 PM. 10 Aug 22 2:23 PM. 10 Aug

गोरखपुर कचहरी पहुंचे मंत्री संजय निषाद

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश मत्स्य पालन मंत्री डॉक्टर संजय निषाद गोरखपुर कचहरी पहुंच गए हैं. संजय निषाद को 3 दिन पहले गोरखपुर सीजीएम कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था, उन्हें 10 अगस्त तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश भी कोर्ट ने दिया था, सरकारी नौकरी में निषादों को 5% आरक्षण देने की मांग को लेकर 7 जून 2015 को उन्होंने धरना प्रदर्शन और रेल रोकने का कार्यक्रम किया था, इस आंदोलन में इटावा के रहने वाले अखिलेश निषाद की मौत हुई थी.

2:23 PM. 10 Aug 22 2:23 PM. 10 Aug

सीएम योगी ने 150 नई BS-6 डीजल बसों को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी बुधवार को ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, सारथी हॉल और बस अड्डों का लोकार्पण किया. साथ ही 150 नई BS-6 डीजल बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

2:23 PM. 10 Aug 22 2:23 PM. 10 Aug

सीएम योगी आज एएनएम सेंटर का उद्घाटन करेंगे

राजधानी लखनऊ आज सीएम योगी आदित्यनाथ 11 बजे 35 एएनएम सेंटर का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही 3 डायलिसिस यूनिट और ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग का उद्घाटन करेंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ 5 केडी से करेंगे उद्घटान.

2:23 PM. 10 Aug 22 2:23 PM. 10 Aug

सीएम योगी का आज दिल्ली दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री आज दोपहर 3.10 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. वे यहां उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के विदाई समारोह में शामिल होंगे. 11 अगस्त को नए उपराष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह होना है.

2:23 PM. 10 Aug 22 2:23 PM. 10 Aug

यूपी में एक बार फिर चार आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

यूपी में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. इस क्रम में निखिल कुमार पाठक को पुलिस मुख्यालय में संबद्ध किया गया. वहीं गोपाल कृष्ण चौधरी को नया पुलिस अधीक्षक ललितपुर बनाया गया. आईपीएस अधिकारी बबलू कुमार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ में एसपी बनाया गया है.

2:23 PM. 10 Aug 22 2:23 PM. 10 Aug

पानी की टंकी का ढक्कन गिरने से कई मजदूर घायल

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एयर फोर्स के पास मोहल्ला नगरिया परिक्षित में निर्माणाधीन पानी की टंकी (ओवरहेड टैंक) का एक ढक्कन मंगलवार रात 11:00 बजे नीचे मजदूरों पर गिर गया. जिसके चलते निर्माण कार्य करने वाले करीब आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए हैं. उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन और पुलिस के साथ ही संबंधित विभाग के अफसर भी मौके पर पहुंच गए हैं.

6:56 AM. 10 Aug 22 6:56 AM. 10 Aug

डिप्टी सीएम का आज प्रयागराज का दौरा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे. डिप्टी सीएम यहां हंडिया बरौत में निरीक्षण करेंगे. साथ ही अमृत सरोवर नाम की प्रस्तावित योजना का भी निरीक्षण करेंगे. करीब 4 बजे हंडिया से सर्किट हाउस पहुंचेंगे. सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके अलावा सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >