UP Breaking News Live: यूपी में MSME मेले की शुरुआत, सीएम योगी ने बांटा 16 हजार करोड़ का लोन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
1:24 AM. 1 Jul 22 7:54 PM. 30 Jun

डॉ. लिली सिंह नयी यूपी की नयी डीजी हेल्थ

डॉ. लिली सिंह को यूपी की नयी डीजी हेल्थ (महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य) बनाया गया है. बता दें कि इससे पहले डीजी परिवार कल्याण के पद पर तैनात थी डॉ. लिली सिंह. आज ही डीजी हेल्थ डॉ. वेदव्रत सिंह के रिटायरमेंट के बाद डॉ. लिली सिंह को बनाया गया डीजी हेल्थ. वहीं डॉ. रेनू वर्मा को डीजी परिवार कल्याण (महानिदेशक परिवार कल्याण) बनाया गया.

11:25 PM. 30 Jun 22 5:55 PM. 30 Jun

यूपी के 4 आईएएस अधिकारी आज हो रहे रिटायर

राजेंद्र प्रसाद अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता होंगे रिटायर

भावना श्रीवास्तव सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज होंगी रिटायर्ड

फैसल आफताब अपर श्रमायुक्त होंगे रिटायर्ड

रविशंकर गुप्ता विशेष सचिव नमामि गंगे होंगे रिटायर

11:25 PM. 30 Jun 22 5:55 PM. 30 Jun

प्रोफेसर ध्रुव सेन सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय भू विज्ञान पुरस्कार 2019

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ध्रुव सेन सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय भू विज्ञान पुरस्कार 2019. खान मंत्रालय ने जारी की सूची. इससे पहले विज्ञान रत्न, शिक्षक श्री, सरस्वती सम्मान से मिल चुका है.

11:25 PM. 30 Jun 22 5:55 PM. 30 Jun

मिड लाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक पर मारा गया छापा

स्वास्थ्य विभाग और एसटीएफ टीम की छापेमारी में मिड लाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक पर मारा छापा. मानकों के विपरीत ब्लड सप्लाई करने का आरोप पाया गया है. गलत तरीके से ब्लड सप्लाई करने के इस आरोप के तार अन्य राज्यों तक में फैले हुए हैं. मौके से 7 लोग गिरफ्तार किये गए हैं. मिड लाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक ठाकुरगंज के तहसीनगंज इलाके में है. ठाकुरगंज में सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

7:37 PM. 30 Jun 22 2:07 PM. 30 Jun

उदयपुर हत्यकांड पर वाराणसी में कई संगठनों ने जताई नाराजगी

उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की गला काटकर हत्या कर दी गई. इस क्रूरतम घटना से नाराज होकर वाराणसी में कई संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है. लमही के सुभाष मंदिर में मुस्लिम महिला फाउण्डेशन, विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के शीर्ष नेताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि, हम चुप नहीं रहेंगे, हम अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे.

7:37 PM. 30 Jun 22 2:07 PM. 30 Jun

प्रयागराज हिंसा मामले में काउंटर एफिडेविट दाखिल

प्रयागराज हिंसा मामले में मुख्य आरोपी जावेद पंप के घर पर बुल्डोजर की कार्रवाई की गई. इस मामले में जावेद की पत्नी की याचिका पर HC में सुनवाई हुई. मामले में सरकार और पीडीए ने काउंटर एफिडेविट दाखिल किया. रिज्वाइंडर दाखिल करने के लिए मोहलत मांगी गई है

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >