UP Breaking News Live: कांग्रेस महासच‍िव प्रि‍यंका गांधी आ रही हैं लखनऊ

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

2:26 AM. 1 Jun 22 8:56 PM. 31 May

वैदिक सनातन संस्था के प्रमुख जितेन्द्र सिंह विसेन का इस्तीफा

वाराणसी ज्ञानवापी मामले में एक और मोड़ आया है. ज्ञानवापी से जुड़े श्रृंगार गौरी केस में लीगल बैकअप दे रहे विश्व वैदिक सनातन संस्था के प्रमुख जितेन्द्र सिंह विसेन ने इस्तीफा दे दिया है. हरिशंकर जैन की अध्यक्षता में चल रही हिंद साम्राज्य पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय महामंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है.

2:26 AM. 1 Jun 22 8:56 PM. 31 May

आजमगढ़ उपचुनाव के लिए सपा में हो रहा मंथन

आजमगढ़ उपचुनाव के मद्देनजर अखिलेश यादव आजमगढ़ के नेताओं व पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं.

2:26 AM. 1 Jun 22 8:56 PM. 31 May

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को लखनऊ आ रही हैं. पार्टी मुख्यालय में 2 बजे प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करने के लिए वह विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद पहली बार राजधानी आ रही हैं. खास बात यह है कि इस शिव‍िर में प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर कोई नहीं रहेगा.

2:26 AM. 1 Jun 22 8:56 PM. 31 May

यूपी विधानसभा में ब्रजभाषा अकादमी स्थापना की अधिसूचना जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने सूरदास बृजभाषा अकादमी का गठन किया. अकादमी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे.

2:26 AM. 1 Jun 22 8:56 PM. 31 May

यूपी विधानसभा अन‍िश्‍च‍ितकाल के लिए स्‍थग‍ित

संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्‍ना के प्रस्‍ताव पर विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने सभी सदस्‍यों की सहमत‍ि के साथ 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की कार्यवाही अन‍िश्‍च‍ितकाल तक के लिए स्‍थग‍ित कर दी. अंतिम दिन की कार्यवाही में विधायक निध‍ि में 5 करोड़ की बढ़त भी की गई.

2:26 AM. 1 Jun 22 8:56 PM. 31 May

विधायकों की निधि 5 करोड़ बढ़ी 

इस बीच सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ की सरकार ने सभी विधायकों की निधि 5 करोड़ कर दी है.

8:26 PM. 31 May 22 2:56 PM. 31 May

ज्ञानवापी मामले में अब 4 जुलाई को होगी सुनवाई

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने कहा कि आज कोर्ट ने सीडी वापस नहीं लिया है. कोर्ट ने कहा है कि 4 तारीख को सुनवाई के बाद हम निर्णय लेंगे कि CD को वापस लेना है या नहीं. तब तक CD को सील बंद लिफाफे के साथ हमें अपने पास रखना. हम इसे 4 तारीख को वापस करेंगे.

8:26 PM. 31 May 22 2:56 PM. 31 May

ज्ञानवापी मामला: कोर्ट ने खारिज की वैदिक सनातन संघ प्रमुख की याचिका

स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन के प्रार्थना पत्र पर आज सुनवाई हुई. जितेंद्र सिंह बिसेन का आरोप था कि ज्ञानवापी परिसर स्थित काशी विश्वेश्वर के मंदिर के ढांचे को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, इसलिए मसाजिद कमेटी के जॉइंट सेकेट्री एसएम यासीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया जाए. स्पेशल सीजेएम की कोर्ट ने जितेंद्र सिंह बिसेन की एप्लीकेशन को खारिज कर दिया है.

8:26 PM. 31 May 22 2:56 PM. 31 May

राज्यसभा के लिए BJP के सभी 8 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से बीजेपी के सभी 8 प्रत्याशियों ने किया नामांकन आज कर दिया. मंगलवार को विधानसभा पहुंचकर प्रत्याशियों ने किया नामांकन. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्ट��� सीएम केशव मौर्य, ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे.

8:26 PM. 31 May 22 2:56 PM. 31 May

सीएम योगी करेंगे सर्वदलीय बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सर्वदलीय बैठक करेंगे. बता दें कि विधानसभा के बजट सत्र का आज अंतिम दिन है. बजट सत्र के अंतिम दिन पहले सीएम योगी ये बैठक करने जा रहे हैं.

8:26 PM. 31 May 22 2:56 PM. 31 May

ज्ञानवापी मामला: CBI जांच की उठी मांग

ज्ञानवापी मस्जिद मामले में विवाद गहराता जा रहा है. अब सर्वे रिपोर्ट का वीडियो लीक होने के मामले ने तूल पकड़ ली है. ज्ञानवापी सर्वे का वीडियो लीक होने के मामले में CBI जांच की मांग उठी है. वीडियो लिक मामले में पैरोकार विश्व वैदिक हिंदू सनातन संघ ने जताई आपत्ति मुख्य वादी राखी सिंह के अधिवक्ता ने सीबीआई जांच की मांग की है. वहीं आज लगभग 11 बजे जिला जज की अदालत में चारों वादी महिलाएं कोर्ट से मिले सर्वे का वीडियो का बंद लिफाफा सरेंडर करेंगी.

8:26 PM. 31 May 22 2:56 PM. 31 May

बरेली में भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के बरेली में मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. एंबुलेंस और डीसीएम की जोरदार टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई है. ये हादसा फतेहगंज पश्चिमी के दिल्ली बरेली हाइवे पर हुआ. मरने वाले सभी लोग एंबुलेंस सवार बताए जा रहे हैं.

8:26 PM. 31 May 22 2:56 PM. 31 May

फैक्ट्री में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 7 स्थिति एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी है. आग लगने की खबर मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं. फायर सेफ्टी अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि आग किस वजह से लगी है इसका पता नहीं लग पाया है, हम इसका पता लगा रहे हैं. आग लगने की खबर मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची हैं और आग को बुझाने की कोशिश कर रही हैं.

अलीगढ़ डबल मर्डर केस का खुलासा, कर्ज उतारने के इरादे से ज्वेलर्स ने ही साथी संग मिलकर की थी हत्या

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >