UP Breaking News Live: अयोध्या में दिनदहाड़े घर में घुसकर शिक्षिका की हत्या

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
12:18 AM. 2 Jun 22 6:48 PM. 1 Jun

अयोध्या में दिनदहाड़े घर में घुसकर शिक्षिका की हत्या

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के श्री राम पुरम कॉलोनी में बुधवार की दोपहर एक शिक्षिका की उनके घर में ही हत्या कर दी गई. उनके शरीर में चाकू के कई जगह पर निशान पाए गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

8:02 PM. 1 Jun 22 2:32 PM. 1 Jun

लखनऊ पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज 1 जून को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दौरे पर हैं. इस क्रम में प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच गई हैं. वे यहां कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगी. इसके बाद 2 जून को दिल्ली के लिए रवाना होंगी. विधानसभा चुनाव के बाद प्रियंका का पहला लखनऊ दौरा .

8:02 PM. 1 Jun 22 2:32 PM. 1 Jun

तिकुनिया हिंसा में गवाह पर हमले का मामला, जांच शुरू

लखीमपुर के तिकुनिया हिंसा में गवाह पर हमले का मामला सामने आया है, जिसके बाद मामले को लेकर फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची. फारेंसिक और पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुटी है. एसपी भी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं.

8:02 PM. 1 Jun 22 2:32 PM. 1 Jun

आजम और अखिलेश यादव के बीच मुलाकात जारी

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात जारी है. दोनों नेताओं के बीच करीब 2 घंटे से मुलाकात जारी है. दोनों नेताओं के बीच सर गंगाराम अस्पताल में मुलाकात चल रही है. आजम के जेल से छूटने के बाद दोनों नेताओं के बीच पहली बार मुलाकात हो रही है.

8:02 PM. 1 Jun 22 2:32 PM. 1 Jun

यूपी के अलग-अलग इलाकों में इनकम टैक्स की छापेमारी

प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में इनकम टैक्स ने बड़ी छापेमारी को अंजाम दिया है. टीम ने शराब माफिया, पान मसाला और बिल्डर के यहां एक साथ छापेमारी की है. ADS ग्रुप (शराब ), केसर पान मसाला, एंबेसी बिल्डर के दर्जनों ठिकानों पर IT ने छापेमारी की है. UP के बुलंदशहर, कानपुर, ग़ाज़ियाबाद आदि जगहों पर छापेमारी जारी है.

8:02 PM. 1 Jun 22 2:32 PM. 1 Jun

 तिकुनिया कांड के गवाह पर जानलेवा हमले की कोशिश

लखीमपुर के तिकुनिया कांड (Lakhimpur Kheri Violence) के अहम गवाह और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह (Dilbag Singh) पर मंगलवार रात जानलेवा हमला हुआ. दिलबाग सिंह की कार पर बाइक सवार दो बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की और भाग गए.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >