राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती, योगी आदित्यनाथ ने किया नमन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पावन जयंती के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी प्रतिमा पर फूल अर्पित किये, उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी. सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर ‘सृजन व श्रद्धा’ को समर्पित ‘मातृभूमि योजना’ का शुभारंभ होगा. यह युगांतरकारी योजना हमें अपने गांव के विकास के साथ अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर देगी. इस ‘पुण्य-कार्य’ में आप सभी अवश्य सहभाग करें.
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी और कहा कि ‘जय जवान-जय किसान’ जैसे ऊर्जावान मंत्र के उद्घोषक, व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन में शुचिता, सरलता, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. उनका त्यागमय जीवन भारतीय राजनीति के लिए एक आदर्श है.