UP Breaking News Live: लुलु ग्रुप की मीट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, गैस लीक होने से दो मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले

Live Updates
11:02 PM. 8 Dec 22 5:32 PM. 8 Dec

रामपुर में लुलु ग्रुप की मीट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, गैस लीक होने से दो मजदूरों की मौत

रामपुर में लुलु ग्रुप की मीट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया. थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित मीट फैक्ट्री में गैस प्लांट में काम करते वक्त दो कर्मचारियों की मौत हो गई. जबकि 2 कर्मचारी गंभीर हो गए. गंभीर कर्मचारियों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है.

6:32 PM. 8 Dec 22 1:02 PM. 8 Dec

ईडी ने जब्त की गायत्री प्रजापति की करोड़ों की संपत्ति

ईडी ने सपा के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की लखनऊ और अमेठी में करोड़ों की जमीन जब्त कर ली है. जिसमें लखनऊ के मोहनलालगंज में करोड़ों की चार बीघा जमीन जब्त की गई है. वहीं दूसरी ओर अमेठी में पांच भूखंडों को कब्जे में लिया गया है.

6:32 PM. 8 Dec 22 1:02 PM. 8 Dec

लखनऊ कमिश्नरेट में प्रभारी निरीक्षकों के तबादले, आलोक राव बने प्रभारी निरीक्षक थाना चिनहट

लखनऊ कमिश्नरेट में प्रभारी निरीक्षकों के तबादले. आलोक राव प्रभारी निरीक्षक थाना चिनहट बने. वहीं तेज बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना पारा बने और दधिबल तिवारी प्रभारी मॉडस ऑपरेंडी सेल बने हैं.

6:32 PM. 8 Dec 22 1:02 PM. 8 Dec

गाजियाबाद में डेयरी में लगी भीषण आग, 8 पशुओं और  संचालक की मौत

गाजियाबाद में डेयरी में भीषण आग लगने से 8 पशुओं और डेयरी संचालक की मौत. यह आग संगम विहार कॉलोनी स्थित डेयरी में लगी है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया है और जांच में जुटी.

6:32 PM. 8 Dec 22 1:02 PM. 8 Dec

वाराणसी ज्ञानवापी मामले में आज सुनवाई होगी.

वाराणसी ज्ञानवापी मामले में आज सुनवाई होगी. इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

1:43 PM. 8 Dec 22 8:13 AM. 8 Dec

मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

मैनपुरी लोकसभा, रामपुर और खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए आज, 8 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मगतणना शुरू हो चुकी है. इस बीच एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि, आज मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव, और रामपुर और खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना होगी. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. ईवीएम को अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा में रखा गया है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उचित जांच की जाएगी.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >