UP Breaking News LIVE: वाराणसी में कोरोना संक्रमण का कहर जारी, मिले 375 नए मरीज

उत्तर प्रदेश में रविवार, 9 जनवरी 2022 की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ...

Live Updates
7:15 PM. 9 Jan 22 7:15 PM. 9 Jan

वाराणसी में मिले 375 नए संक्रमित

वाराणसी में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है. रविवार को 375 नए संक्रमित मिले हैं. कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1378 हो गई है.

7:15 PM. 9 Jan 22 7:15 PM. 9 Jan

सपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र

सपा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा है. इस पत्र के जरिये अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी, नवनीत सहगल, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और एडीजी अमिताभ यश को हटाने की मांग की है. सपा का कहना है कि इनके रहते हुए प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते हैं.

7:15 PM. 9 Jan 22 7:15 PM. 9 Jan

24 घंटे में मिले कोरोना के 7695 नए मामले

यूपी में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना संक्रमण के 7695 नए मामले मिले हैं. जबकि चार मरीजों की मौत हो गई. वहीं, 253 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.

4:07 PM. 9 Jan 22 4:07 PM. 9 Jan

सुनील बंसल कोरोना पॉजिटिव

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है.

2:10 PM. 9 Jan 22 2:10 PM. 9 Jan

बोर्ड नहीं ले सकेंगे कमर्शियल वाहनों से एंट्री फीस

रक्षा मंत्रालय के एक आदेश के बाद लखनऊ सहित देश भर के 62 कैंटोनमेंट बोर्ड शनिवार आधी रात से अब कॅमर्शल वाहनों से एंट्री फीस नहीं वसूल सकेंगे.

1:37 PM. 9 Jan 22 1:37 PM. 9 Jan

राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे कोरोना पॉजिटिव

राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है.

1:37 PM. 9 Jan 22 1:37 PM. 9 Jan

पहले चरण में 11 जिलों में चुनाव होंगे

एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कहा कि पहले चरण में 11 जिलों में चुनाव होंगे. बूथों का पुलिस ने सत्यापन कर लिया है. हर थाने में एक पृथक चुनाव रजिस्टर रखे गए हैं. आबाकरी और पुलिस विभाग की संयुक्त रूप से 31 चौकियां लगाई हैं, एक इंस्पेक्टर और दो उपनिरक्षक तैनात रहेंगे. 6 महीने से अधिक कोई भी एनबीडब्ल्यू नहीं है. 65678 लोगों को पाबंद किया गया है. लाइसेंसी शस्त्र को जमा कराने की प्रक्रिया तज कर दी गई.

1:37 PM. 9 Jan 22 1:37 PM. 9 Jan

गोरखपुर कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 396

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. शनिवार को गोरखपुर में 145 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें 121 शहरिया और 24 ग्रामीण क्षेत्र के हैं, गोरखपुर जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 396 हो गई है

1:37 PM. 9 Jan 22 1:37 PM. 9 Jan

अलीगढ़ में कोरोना के 94 नए मामलों की पुष्टि

अलीगढ़ में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है. बीते 24 घंटे में यहां 94 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले. पिछले 8 दिनों में 340 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है.

1:37 PM. 9 Jan 22 1:37 PM. 9 Jan

बीजेपी प्रवक्ता की प्रेस कॉन्फ्रे्ंस

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी आज 9 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ पर पत्रकार वार्ता करेंगे.

1:37 PM. 9 Jan 22 1:37 PM. 9 Jan

गुरुद्वारा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने माथा टेका

लखनऊ के नाका स्थित गुरुद्वारा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने माथा टेका. सिख समुदाय के त्योहारों में पहले भी शामिल हो चुके हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

1:37 PM. 9 Jan 22 1:37 PM. 9 Jan

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी कोरोना पॉजिटिव

पीलीभीत सांसद वरुण गांधी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने लिखा कि, 3 दिनों तक पीलीभीत में रहने के बाद, मजबूत लक्षणों के साथ मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. साथ ही कहा कि, अब हम तीसरी लहर और चुनाव प्रचार के बीच में हैं. चुनाव आयोग से अपील की है कि उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को कोरोना का बूस्टर डोज लगना चाहिए.

1:37 PM. 9 Jan 22 1:37 PM. 9 Jan

मायावती की पार्टी के खास लोगों के साथ बैठक

बसपा अध्यक्ष मायावती ने प्रेस कॉऩ्फेंस में कहा कि, चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा की है. मुख्य चुनाव आयोग ने जो भी चुनाव आचार सहिता लागू की है, हमारी पार्टी उसका पालन करेगी. आज मैंने लखनऊ प्रदेश कार्यालय में उम्मीदवारों के फाइनल चयन करने को लेकर पार्टी के खास लोगों की बैठक बुलाई है.

1:37 PM. 9 Jan 22 1:37 PM. 9 Jan

आज 10 बजे मायावती की प्रेस कॉन्फेस 

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इस बीच बसपा अध्यक्ष मायावती की आज सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फेस करने जा रही हैं. चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मायावती आज बात कर सकती हैंं

8:06 AM. 9 Jan 22 8:06 AM. 9 Jan

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर मिली है. सेक्टर 94 के सुपरटेक टॉवर के पास हुई मुठभेड़ में 3 बदमाशों के गोली लगी है.

7:30 AM. 9 Jan 22 7:30 AM. 9 Jan

लखनऊ में कोरोना के 797 नए मामले

देश की राजधानी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 797 नए मामलों की पुष्टि की गई है. यहां कोरोना मामलों की संख्या 2500 के पार हो गई है. शुक्रवार को 577 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश में रविवार, 9 जनवरी 2022 की हर छोटी-बड़ी हलचल जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >