UP Breaking News Live: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में अब्दुल्ला आजम को SC से झटका

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

Live Updates
2:07 PM. 7 Nov 22 2:07 PM. 7 Nov

आगरा के HMA ग्रुप के मालिकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

आगरा के HMA ग्रुप के मालिकों की मुश्किलें अभी ओर बढ़ सकती हैं. पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के भाई कामिल का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी वॉट्सएप चैट पर पाकिस्तान के किसी व्यक्ति से बात होती है. IT की रेड के बाद ED की रडार पर आ सकता है HMA ग्रुप.

2:07 PM. 7 Nov 22 2:07 PM. 7 Nov

आजम खान की सदस्यता रद्द करने के मामले में SC ने मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के मामले में नोटिस जारी करते हुए चार हफ्ते में यूपी सरकार से जवाब मांगा है. चुनाव आयोग को भी कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. इस मामले में अगली सुनवाई बुधवार यानी 9 नवंबर को होगी.

2:07 PM. 7 Nov 22 2:07 PM. 7 Nov

अब्दुल्ला के मामले में निर्वाचन रद्द करने का फैसला बरकरार

सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम से जुड़े फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के निर्वाचन को रद्द करने का आदेश दिया था

2:07 PM. 7 Nov 22 2:07 PM. 7 Nov

नोएडा के मुश्किन इंटरनेशनल में लगी आग

नोएडा में फेज -2 पीएस सीमा के तहत मुश्किन इंटरनेशनल में आग लग गई. पुलिस समेत दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. गौतमबुद्धनगर पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

2:07 PM. 7 Nov 22 2:07 PM. 7 Nov

स्कूल के गार्ड ने अधेड़ व्यक्ति को मारी गोली

कानपुर के बिधनू में डीडीईसी स्कूल के गार्ड ने अधेड़ को गोली मार दी. घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में सीएचसी से हैलट रेफर किया गया है. स्कूल में मेंटिनेंस का कार्य करने पहुंचा था युवक. दबंगई में गार्ड ने मारी गोली, फिलहाल बिधनू पुलिस ने गार्ड को हिरासत में लिया है. बिधनू थाना क्षेत्र का मामला है.

2:07 PM. 7 Nov 22 2:07 PM. 7 Nov

यूपी एसटीएफ ने अजय जैन को किया गिरफ्तार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति विनय पाठक के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में यूपी एसटीएफ ने कल अजय जैन को गिरफ्तार किया है. राजस्थान के अलवर की इंटरनेशनल बिजनेस फर्म के मालिक हैं जैन. जिन्होंने, पाठक के कमीशन के रुपयों को फर्जी बिलों से मैनेज करने की बात कुबूली. इंदिरानगर थाना की पुलिस के सुपुर्द किया गया.

2:07 PM. 7 Nov 22 2:07 PM. 7 Nov

 काशी में देव दीपावली आज, घाटों पर लगी रंग-बिरंगी लाइटें

 देव दीपावली को लेकर बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी की भव्य सजावट देखने लायक है और शहर की शोभा कई गुना ज्यादा बढ़ गई है. काशी के हर घाटों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई हैं. श्रीकाशी विश्वधाम के लोकार्पण के बाद आज पहली देव दीपावली बेहद खास है और यहां लगातार आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं. अपनी अलौकिक भव्यता के चलते पूरी दुनिया में रोशन हो चुकी देव दीपावली पर सावन की तरह रिकार्ड पर्यटकों के आने की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किये गये हैं.

2:07 PM. 7 Nov 22 2:07 PM. 7 Nov

गौतम बुद्ध नगर में स्कूलों को 9 नवंबर से खोलने का आदेश

देश की राजधानी में बढ़ते प्रदूषण का असर नोएडा में भी नजर आने लगा है. एनसीआर (NCR) में हवा की गुणवत्ता में लगातार हो रही गिरावट चिंता का गंभीर विषय बनी हुई है. हवा में घुले जहर ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. नोएडा में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए 8वीं तक के सभी स्कूलों को 8 नवंबर तक के लिए बंद कर दिया था. गौतम बुद्ध नगर के डीएम ने सभी स्कूलों को 9 नवंबर से खोलने का आदेश दिया है.

6:33 AM. 7 Nov 22 6:33 AM. 7 Nov

सीएम योगी आज फिर हिमाचल में भरेंगे चुनावी हुंकार

सीएम योगी आदित्यनाथ आज तीसरी बार हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे पर पहुंच रहे हैं. सुबह 9.40 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होंगे, और 10.50 बजे गग्गल एयरपोर्ट कांगड़ा हिमाचल पहुंचेंगे. 11.30 बजे हेलीपैड सलोह ऊना पहुंचेंगे. इसके बाद 11.45 बजे से हरोली ऊना में जनसभा को संबोधित करेंगे.

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >