UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड रिजल्ट रिलीज करने की तैयारी, जानिए कब और कहां होगा जारी

UP Board Result 2022 Live : यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट का इंतजार परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों बेसब्री के साथ कर रहे हैं. वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट की तारीख (UP Board Result 2022 Date) की घोषणा आज शाम तक हो सकती है.

Live Updates
2:31 PM. 5 Jun 22 2:31 PM. 5 Jun

यूपी बोर्ड परिणाम 2022 ऑनलाइन जारी किया जाएगा और साथ ही छात्रों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर उनका रिजल्ट भेज दिया जाएगा.

2:31 PM. 5 Jun 22 2:31 PM. 5 Jun

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाओं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपलोड किया जाएगा. छात्र इन वेबसाइट्स पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर सबमिट करना होगा.

8:33 AM. 5 Jun 22 8:33 AM. 5 Jun

UP Board 10th 12th Result 2022 Date and Time: यूपी बोर्ड का रिजल्ट कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम जल्द जारी होने वाला है. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा 2022 का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) जून में यूपी बोर्ड परिणाम 2022 घोषित करने के लिए तैयार है.

8:33 AM. 5 Jun 22 8:33 AM. 5 Jun

पिछले साल परीक्षाओं को रद्द करने के बाद बोर्ड ने इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट जारी किया था. ऐसा पहली बार हुआ था जब यूपी बोर्ड ने बिना परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की थी. 10वीं बोर्ड में 99.52 फीसदी और इंटर में 97.88 फीसदी छात्र पास हुए थे. पिछले साल मेरिट लिस्ट व टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं हुई थी.

8:33 AM. 5 Jun 22 8:33 AM. 5 Jun

10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे इतने छात्र

यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 27,81,654 छात्र रजिस्‍टर्ड थे जिनमें से परीक्षा के लिए 25,25,007 छात्र उपस्थित हुए और 2,56,647 छात्रों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया. इसी प्रकार 12वीं में कुल 24,11,035 रजिस्टर्ड छात्रों में से 22,50,742 छात्रों ने परीक्षा दी और 1,60,293 छात्र उपस्थित नहीं हुए. इसके अलावा 148 छात्र बोर्ड परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़े गए थे.

UP: 25 जिलों में हर माह के दूसरे सोमवार को पीएम नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले की तैयारी, क्‍या होगा खास?

8:33 AM. 5 Jun 22 8:33 AM. 5 Jun

UP Board 10वीं और 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. बता दें कि कॉपी चेकिंग के कार्य में राज्य भर के 50 हजार से अधिक शिक्षकों लगे हुए थे. स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रिजल्ट निर्धारण की प्रक्रिया को अनुमति भी दे दी गई है. ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि बहुत ही जल्द ही रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी.

मुख्य बातें

UP Board Result 2022 Live : यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट का इंतजार परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों बेसब्री के साथ कर रहे हैं. वहीं विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट की तारीख (UP Board Result 2022 Date) की घोषणा आज शाम तक हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >