लखनऊ में रोडवेज की दो बसों में भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, कई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बुधवार सुबह रोडवेज की दो बसों में भीषण टक्कर हुई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में छह यात्रियों के मौत की खबर सामने आ रही है. जबकि 10 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. कई घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

आमने- सामने टकराने पर बस के परखच्चे उड़

जानकारी के अनुसार, मामला काकोरी के हरदोई रोड के पास हुआ है. जहां दो बसें आमने-सामने टकराई है. दोनों बसें लखनऊ-हरदोई रूट की है.टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए.

Also Read: लॉकडाउन में बेरोजगार हुए लोगों को अब सरकार देगी बेरोजगारी भत्ता, लेकिन इन शर्तों को पूरा करना होगा जरूरी…
घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया

बुधवार सुबह 7 बजे के करीब यह हादसा हुआ. जिसके बाद मौके पर स्थानिय लोग पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद प्रशासन ने पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >