Today Gold Rate : चांदी में हल्का उछाल और सोने का भाव जस का तस बरकरार, जानें आज का सोने-चांदी का दाम

बीते 24 घंटे में चांदी के दाम में प्रति किलोग्राम 100 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है. हालांकि, बीते 2 नवंबर को इसी चांदी का दाम 68,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था.

Today Gold Silver Rate Lucknow: अगर आप आज सोने (Gold) की खरीददारी की योजना बना रहे हैं तो हम आपको सोने-चांदी के आज के दाम बताने जा रहे हैं. यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट के एक ग्राम सोने की कीमत 4,560 रुपए है, जबकि कल यह कीमत 4,561 रुपये थी. जबकि 8 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत आज 38,800 रुपए थी, जो कल 38,808 रुपए थी.

वहीं, लखनऊ में एक किलोग्राम चांदी का दाम 68,700 रुपये है जो कल यानी शनिवार को 68,600 रुपये था. यानी बीते 24 घंटे में चांदी के दाम में प्रति किलोग्राम 100 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है. ये आंकड़ा बैंक बाजार वेबसाइट के हवाले से सामने आया है. हालांकि, बीते 2 नवंबर को इसी चांदी का दाम 68,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया था.

Also Read: त्योहारी सीजन में बढ़ेंगे सोने – चांदी के भाव ? जानें आज कीतनी बढ़ी कीमत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >