एक्टर सलमान खान की नकल करने वाला आजम अंसारी गिरफ्तार, कई वीडियो में कर चुका है ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन

एक्टर सलमान खान की नकल करने वाले आजम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आजम अंसारी को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने के आरोप में कल रात ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Lucknow News: लखनऊ के एक व्यक्ति आजम अंसारी को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने के आरोप में कल रात ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. शख्स अभिनेता सलमान खान की नकल करता था और सोशल मीडिया के लिए खुद के वीडियो शूट करता था.

कई वीडियो में  कर चुका है ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन

अभिनेता सलमान खान की नकल करने वाले आजम अंसारी पर 151 में चालान किया गया है, दरअसल, शख्स के यातायात व्यवस्था में व्यवधान पैदा करने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. जिसमें स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि, आजम अंसारी ट्रैफिक रोक कर पब्लिक के आगे आगे डांस कर रहा है. जिससे यातायात व्यवस्था में व्यवधान पैदा हो रहा है. फिलहाल, युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >