Bareilly News: घर के बाहर मौत ने दी दस्तक, जब तक संभलता बेलदार बेकाबू बाइक ने मार दी टक्कर, मौके पर मौत

Bareilly News: बरेली में घर के दरवाजे के बाहर खड़े पीडब्ल्यूडी के बेलदार को तेजी से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी. बाइक की टक्कर से बेलदार की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Bareilly News: शुक्रवार को घर के दरवाजे के बाहर खड़े पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) के बेलदार को तेजी से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी. बाइक की टक्कर से बेलदार की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

घर के बाहर खड़े युवक की मौत

बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र के इटउआ शरीफ गांव नगर निवासी मेवाराम (58 वर्ष) अपने घर के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि मेवाराम पीडब्ल्यू मे बेलदार के पद पर तैनात थे. ड्यूटी से वापस लौटने के बाद वह अपने घर के दरवाजे के बाहर खड़े होकर किसी से बात कर रहे थे.

बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर

इसी दौरान तेजी से आ रही बाइक अचानक बेकाबू हो गई. उसने मेवाराम को टक्कर मार दी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने टक्कर मारने वाली बाइक और उसे चला रहे युवक को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया. हालांकि, परिजन घायल बेलदार को जब तक अस्पताल ले जाते, तब तक उसकी मौत हो गई.

मामले की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने बाइक सवार के विरुद्ध कार्रवाई शुरू करते कर दी है. इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पत्नी की कई साल पहले ही मौत हो चुकी थी. वह अपने तीन बेटों के साथ रहते थे. हादसे के बाद घर मे कोहराम मच गया है.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >