Rampur Chunav 2022: रामपुर में 60.10 फीसदी मतदान, अब 44 उम्मीदवारों 10 मार्च का बेकरारी से इंतजार

रामपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की पांच विधानसभा सीटों में से एक है. पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में रामपुर शहर पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 56.32 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट दिया था. सपा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा को 46842 मतों से हरा दिया था.

Live Updates
2:19 AM. 15 Feb 22 8:49 PM. 14 Feb

रामपुर में 44 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में दर्ज

रामपुर के मतदाता सोमवार की शाम 5 बजे तक 60.10 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही 44 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में दर्ज हो गई. मतदान सम्पन्न होने के साथ ही 10 मार्च के रिजल्ट का इंतजार बेकरारी से शुरू हो चुका है.

2:19 AM. 15 Feb 22 8:49 PM. 14 Feb

यूपी में पांच बजे तक 60.31 फीसदी मतदान

अमरोहा में 66.15 फीसदी मतदान हुआ.

बरेली में 57.68 फीसदी वोटिंग हुई.

बिजनौर में 61.44 प्रतिशत मतदान हुआ.

बदायूं में 55.98 प्रतिशत मतदान हुआ.

मुरादाबाद में 64.52 फीसदी वोट पड़े.

रामपुर में 60.10 फीसदी मतदान हुआ.

सहारनपुर में 67.05 प्रतिशत वोट पड़े.

यूपी के संभल में 56.88 फीसदी मतदान हुआ.

शाहजहांपुर में 55.20 प्रतिशत वोटिंग हुई.

2:19 AM. 15 Feb 22 8:49 PM. 14 Feb

रामपुर में दोपहर 3 बजे तक की पोलिंग

स्वार-टाण्डा में 53.47%

चमरौआ में 52.07%

बिलासपुर में 56.02%

रामपुर शहर में 49.5%

मिलक-शाहबाद में 51.82%

2:19 AM. 15 Feb 22 8:49 PM. 14 Feb

दूसरा चरण : दोपहर 3 बजे तक 52.74 फीसदी मतदान रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को दोपहर 3 बजे तक 52.74 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, 9 जिलों अब तक 51.93 फीसदी औसत मतदान हुआ है.

2:19 AM. 15 Feb 22 8:49 PM. 14 Feb

आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले…

सपा सांसद आजम खान के बेटे और रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अब्दुल्लाह आजम ने वोट देने के लिए जाते समय कहा कि उनके पिता आजम खान को जेल में रखना गलत है. उन्होंने कहा कि प्रदेश का चुनाव इस बार किसानों, नौजवानों और महंगाई के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है.

2:19 AM. 15 Feb 22 8:49 PM. 14 Feb

दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 9 जिलों में 39.07 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को सुबह 11 बजे तक 23.03 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया. रामपुर जनपद में 1 दोपहर बजे तक 40.10 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

मुख्य बातें

रामपुर विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की पांच विधानसभा सीटों में से एक है. पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में रामपुर शहर पर दूसरे चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 56.32 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट दिया था. सपा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा को 46842 मतों से हरा दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >