President Visit Kanpur: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव से PM मोदी ने विपक्ष को दिया बड़ा संदेश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी के साथ कानपुर दौरे पर हैं. राष्ट्रपति का चार दिवसीय दौरा आज से शुरू हो चुका है. इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद, पीएम के साथ उनके पैतृक गांव परौंख पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने पथरी माता मंदिर के दर्शन किए.

Live Updates
12:10 AM. 4 Jun 22 6:40 PM. 3 Jun

मेरा गांव के लोग पीएम मोदी के कायल – राष्ट्रपति

अपने पैतृक गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे निमंत्रण पर प्रधानमंत्री जी मेरे पैतृक गांव पधारे, मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूं. प्रधानमंत्री जी इस छोटे से गांव में जनता से मिलने आए हैं ये आपकी उदारता है. उन्होंने कहा कि मेरे गांव के लोग पीएम के कायल हो गए, मैं जो भी हूं अपनी मातृभूमि की वजह से हूं.

9:53 PM. 3 Jun 22 4:23 PM. 3 Jun

देश में एक मजबूत विपक्ष हो – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी भारत की आज़ादी को भारत के गाँव से जोड़कर देखते थे. भारत का गाँव यानी जहां आध्यात्म भी हो, आदर्श भी हो. भारत का गाँव यानी जहां परम्पराएँ भी हों और प्रगतिशीलता भी हो. भारत का गाँव यानी जहां संस्कार भी हो, सहकार भी हो. जहां ममता भी हो और समता भी हो. पीएम ने कहा कि मेरी किसी राजनीतिक दल से या किसी व्यक्ति से कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है. मैं तो चाहता हूं कि देश में एक मजबूत विपक्ष हो, लोकतंत्र को समर्पित राजनीतिक पार्टियां हों.

9:53 PM. 3 Jun 22 4:23 PM. 3 Jun

अपने पैतृक गांव में एक सभा में शामिल हुए राष्ट्रपति 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर देहात के परौंख गांव में एक सार्वजनिक समारोह में शामिल हुए. समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं.

9:47 PM. 3 Jun 22 4:17 PM. 3 Jun

राष्ट्रपति और पीएम ने बच्चों और महिलाओं से की बात

राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और सीएम योगी मिलन केंद्र पहुंचे और वहां बच्चों और महिलाओं से की बात की. बता दें कि यह राष्ट्रपति कोविंद का पैतृक घर था, जिसे उन्होंने दान कर दिया है.

9:47 PM. 3 Jun 22 4:17 PM. 3 Jun

 राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख पहुंचे पीएम मोदी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने पैतृक गांव परौंख पहुंच चुके हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गांव पहुंचकर सबसे पहले पथरी देवी मंदिर में माथा टेका. राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सविता कोविंद ने भी पथरी देवी मंदिर में माता के दर्शन किए. कुछ देर बाद पीएम नरेंद्र मोदी भी परौंख पहुंच गए.

7:49 PM. 3 Jun 22 2:19 PM. 3 Jun

राष्ट्रपति के भोजन के लिए खास इंतजाम

राष्ट्रपति के लिए तैयार होने वाले भोजन की व्यवस्था में लैंडमार्क होटल की टीम मदद करेगी. राष्ट्रपति सब्जी के साथ मल्टीग्रेन आटे की रोटी खाएंगे. खाने में दही जरूर परोसा जाएगा. खाने के बाद और सुबह वह गाय का दूध पीते हैं. नाश्ते के लिए विदेशी फल भी मंगवाए गए हैं. अन्य सदस्यों और आने वाले मेहमानों का खाना अलग से तैयार किया जाएगा. अफसरों के मुताबिक, फल और खाने-पीने की सामग्री के साथ मसाले राष्ट्रपति भवन से सामान के साथ आते हैं.

मुख्य बातें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी के साथ कानपुर दौरे पर हैं. राष्ट्रपति का चार दिवसीय दौरा आज से शुरू हो चुका है. इस दौरान राष्ट्रपति कोविंद, पीएम के साथ उनके पैतृक गांव परौंख पहुंच गए हैं, जहां उन्होंने पथरी माता मंदिर के दर्शन किए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >