Fuel Price Today: UP में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए अपने शहर में तेल का भाव

तेल कंपनियों ने आज यानी सोमवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज 9वां दिन है, जब यूपी में तेल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है.

Petrol Diesel Price: भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. तेल के दामों में बढ़ोतरी की सिलसिला 22 मार्च से शुरू हुआ जोकि अब बढ़ता ही जा रहा है. आज, 30 मार्च 2022 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है. राजधानी लखनऊ में पेट्रोल के दाम बढ़कर 100.83 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल के दाम 92.39. रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं.

आगरा, गाजियाबाद और नोएडा में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • बुधवार यानी 30 मार्च को आगरा में में पेट्रोल 100.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.25 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

  • गाजियाबाद में पेट्रोल 100.79 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

  • नोएडा में पेट्रोल 101.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.58 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया है.

  • प्रयगराज में पेट्रोल के दाम 100.65 रुपए, जबकि डीजल के दाम 92.20 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं.

  • गोरखपुर में पेट्रोल 100.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.85 रुपये प्रति लीटर कि दर से बिक रहा है.

जानें अपने शहर में तेल के ताजा भाव

अगर आप बिना पेट्रोल पंप जाए ही पेट्रोल डीजल के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो ये बहुत ही आसान प्रक्रिया है. दरअसल, एसएमएस द्वारा अपने शहर में तेल की कीमत आसानी से जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर और एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

कैसे तय होती है तेल की कीमत?

दरअसल, देश में हर दिन के पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत और विदेशी मुद्रा दरों के आधार पर तय होते हैं. इन्हें हर दिन सुबह 6 बजे इसी के आधार पर अपडेट किया जाता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों की समीक्षा के बाद नए रेट तय करती हैं. हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम कंपनियां रोज सुबह विभिन्न शहरों में तेल के दाम अपडेट करती हैं, जिसके बाद ही तेल के दामों में बढ़ोतरी और गिरावट का पता चलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >