Noida News: बच्चे को लिफ्ट में पालतू कुत्ते ने काटा, मालिक पर लगा 10 हजार का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लारेजिडेसिया सोसायटी में पालतू कुत्ते ने एक बच्चे को काट लिया. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने कुत्ते के मालिक पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है. कुत्ते के मालिक ने इसे बाहर निकालते समय इसके मुंह पर कवर नहीं पहनाया था, जिसके कारण उसके बच्चे को काट लिया.

Greater Noida News: पालतू कुत्ते ने एक मासूम को काट लिया. मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लारेजिडेसिया सोसायटी का है. जहां बच्चा अपनी मां के साथ स्कूल से वापस आ रहा था. इसी दौरान लिफ्ट के पास अचानक से एक पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया और बच्चे का हाथ नोच लिया. कुत्ते के काटे जाने के बाद बच्चे को चार इंजेक्शन लगानी पड़ी. पूरा वाक्या वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.  

कुत्ते के मालिक पर 10 हजार रुपये जुर्माना: वहीं, घटना के बाद बच्चे के पिता ने कोतवाली बिसरख में कुत्ते के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. वहीं, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने कुत्ते के मालिक पर 10 हजार का जुर्माना लगाया है. कुत्ते के मालिक ने इसे बाहर निकालते समय इसके मुंह पर कवर नहीं पहनाया था, जिसके कारण उसके बच्चे को काट लिया.

डरा हुआ है बच्चा: कुत्ते के काटने के बाद परिजन बच्चे को डॉक्टर के पास ले गये. जहां बच्चे को इंजेक्शन लेने पड़े. वहीं घटना के बाद से बच्चा काफी डरा हुआ है. वहीं सोसायटी के लोगों में भी आक्रोश है. सोसायटी के लोगों का कहना है कि इससे पहले भी पालतू कुत्तों ने कई लोगों का काटा है.

नोएडा में लागू है डॉग पॉलिसी: गौरतलब है कि कई बार लोग खासकर बच्चे पालतू कुत्तों के काटे जाने का शिकार हो जाते हैं. ग्रेटर नोएडा में इसके कई मामले सामने आ चुके हैं. बीते दिनों कुत्ते के काटने के कारण एक आठ महीने की बच्ची की मौत भी हो गई थी.

हालांकि, नोएडा में पालतू कुत्तों के आतंक को देखते हुए नई डॉग पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है.  जिसके तहत पालतू जानवर रखने के लिए नोएडा अथॉरिटी में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. इसके अलावा अगर पालतू कुत्ता किसी को काटता है तो कुत्ते के मालिक को पीड़ित को 10 हजार रुपये का जुर्माना देना होगा.

Also Read: तिरुवनंतपुरम में मेयर के खिलाफ यूथ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जानें क्या है पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >