IRCTC Indian Railway News : दिल्ली से मऊ तक विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू

IRCTC Indian Railway News : स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद हाल में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गए पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा की सिफारिश को स्वीकार करते हुए रेल मंत्रालय ने दिल्ली से उनके गृह जनपद मऊ तक विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू किया है.

IRCTC Indian Railway News : स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद हाल में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गए पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा की सिफारिश को स्वीकार करते हुए रेल मंत्रालय ने दिल्ली से उनके गृह जनपद मऊ तक विशेष ट्रेन का परिचालन शुरू किया है.

रेल मंत्री ने पीयूष गोयल ने रविवार को खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी. गोयल ने ट्वीट किया, ए के शर्मा जी के आग्रह पर रेलवे ने आज दिल्ली से उत्तर प्रदेश के मऊ के बीच विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया. इस ट्रेन के चलने से क्षेत्र के नागरिकों को सुविधा होगी और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आयेगी.

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मूल निवासी शर्मा ने बताया कि रेल मंत्रालय से उन्होंने दिल्ली से अपने गृह जनपद तक एक विशेष ट्रेन चलाने का आग्रह किया था. शर्मा ने यह गुजारिश स्वीकार किए जाने पर रेल मंत्री को धन्यवाद दिया है.

Also Read: IRCTC/Indian Railways News : अब Paytm से बुक करें तत्काल रेल टिकट, जानें क्या है प्रक्रिया

गौरतलब है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के गुजरात कैडर के पूर्व अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं. शर्मा हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर भाजपा में शामिल हुए थे. उसके फौरन बाद ही उन्हें पार्टी ने विधान परिषद सदस्य बनाया था. माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के अगले मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है.

Posted By – Arbind kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >