Indian Railways: आज गोरखपुर से होकर चलने वाली 15 ट्रेनें रद्द, सफर से पहले देखें कैंसिल Trains की लिस्ट

Indian Railways: पूर्वोत्तर रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि, गोंडा रेलवे स्टेशन (Gonda Railway Station) पर चल रहे यार्ड रिमाइंडिंग के चलते यातायात ब्लॉक किया गया है. जिसकी वजह से इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेन कैंसिल की जा रही है.

Gorakhpur News: रेल प्रशासन (Indian Railways) ने गोंडा रेलवे स्टेशन (Gonda Railway Station) पर चल रहे यार्ड रिमाइंडिंग के चलते यातायात ब्लॉक किया गया है. जिसकी वजह से इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेन कैंसिल की जा रही है.

 भारतीय रेलवे  ने15 ट्रेनें निरस्त

भारतीय रेलवे ने आज यानी 30 मई को चलने वाली 15 ट्रेनें निरस्त कर दी हैं. इसमें 10 ट्रेनें ऐसी हैं जो अप और डाउन दोनों तरफ की हैं. यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने दी है.

यह ट्रेनें रहेगी आज निरस्त

  1. ट्रेन संख्या- 15069/15070 – गोरखपुर – ऐशबाग -गोरखपुर एक्सप्रेस

  2. ट्रेन संख्या- 05093/05094 – गोरखपुर – गोंडा – गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी

  3. ट्रेन संख्या- 15009/15010 – गोरखपुर – मैलानी – गोरखपुर एक्सप्रेस

  4. ट्रेन संख्या- 12572 – आनंद विहार टर्मिनल – गोरखपुर हमसफर टर्मिनल एक्सप्रेस

  5. ट्रेन संख्या- 15203/15204 – बरौनी – लखनऊ जंक्शन – बरौनी एक्सप्रेस

  6. ट्रेन संख्या- 12530/12529 – लखनऊ – पाटलिपुत्र – लखनऊ एक्सप्रेस

  7. ट्रेन संख्या- 11123/11124 – ग्वालियर – बरौनी – ग्वालियर एक्सप्रेस

  8. ट्रेन संख्या- 15114/15113 – छपरा कचहरी – गोमती नगर- छपरा कचहरी एक्सप्रेस

  9. ट्रेन संख्या- 02563/02564 – सहरसा – नई दिल्ली- सहरसा स्पेशल ट्रेन

  10. ट्रेन संख्या- 02569/02570 – दरभंगा – नई दिल्ली – दरभंगा क्लोन विशेष गाड़ी

  11. ट्रेन संख्या- 14010 – आनंद विहार टर्मिनल – बापूधाम एक्सप्रेस

  12. ट्रेन संख्या- 09452 – भागलपुर – गांधीधाम विशेष गाड़ी

  13. ट्रेन संख्या- 22531/22532 – छपरा – मथुरा – छपरा एक्सप्रेस

  14. ट्रेन संख्या-15707 – कटिहार – अमृतसर – आम्रपाली एक्सप्रेस

  15. ट्रेन संख्या- 15211 – दरभंगा – अमृतसर एक्सप्रेस

Also Read: Indian Railway / IRCTC: बिहार संपर्क क्रांति-गरीब रथ समेत इस रूट की 48 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

इससे पहले ही 28 मई शनिवार को हमसफर समेत 10 ट्रेनें निरस्त हुई थी. दरअसल रेलवे प्रशासन द्वारा गोंडा रेलवे स्टेशन के यार्ड की रीमॉडलिंग के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था. वही उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल पर स्थित प्रयागराज यार्ड के मेंटेनेंस के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण गाड़ियों की मार्ग में परिवर्तन एवं रेगुलेशन किया गया था.

रिपोर्टर- कुमार प्रदीप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >