Prayagraj News: मुख्तार अंसारी की जमानत पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की जमानत अर्जी पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. मुख्तार अंसारी पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप है.

Prayagraj News: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की जमानत अर्जी पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. कोर्ट में सुबह 11 बजे मुख्तार अंसारी पर विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में सुनवाई होगी. इस मामले में मुख्तार अंसारी समेत 4 अन्य लोग भी आरोपी हैं.

विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में सुनवाई

दरअसल, इससे पहले 30 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी, लेकिन फ़ाइल में जवाबी और प्रत्युत्तर शपथपत्र न होने पर सुनवाई नहीं हो सकी, जिसके बाद सुनवाई के लिए 13 मई की तारीख निर्धारित की गई. यूपी के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी पर विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में सुनवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >