बरेली में दिनदहाड़े दबंगों ने हलवाई को मारी गोली, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, क्या है वारदात की वजह

शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के वीर भट्टी मोहल्ला निवासी विजय लाल सिविल लाइंस के रामपुर गार्डन में हलवाई का काम करता है. वह गुरुवार को हलवाई का कार्य कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान घर के पास मोहल्ले के ही कुछ दबंगों ने घेर लिया. मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने विजय लाल को गोली मार दी.

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को दिनदहाड़े दबंगों ने हलवाई को गोली मार दी. गोली लगने से घायल हलवाई विजय लाल (40 वर्ष) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. घायल के परिजनों की तरफ से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

मोहल्ले में दहशत फैल गई

शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र के वीर भट्टी मोहल्ला निवासी विजय लाल सिविल लाइंस के रामपुर गार्डन में हलवाई का काम करता है. वह गुरुवार को हलवाई का कार्य कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान घर के पास मोहल्ले के ही कुछ दबंगों ने घेर लिया. मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने विजय लाल को गोली मार दी. इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई. घायल के भाई अनिल ने सुभाष नगर थाना पुलिस को सूचना दी. इसके बाद सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है. घायल ने मुहल्ले के मोंटी, छोटू आदि पर गोली मारने का आरोप लगाया है. परिजनों की तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. इसके साथ ही गोली मारने के कारणों को भी तलाशा जा रहा है.

Also Read: बरेली के मझौआ गंगापुर में सांप्रदायिक बवाल के बाद सीओ नवाबगंज को सर्किल से हटाया, CO आंवला को मिला जिम्मा

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >