सरेआम तलवार से तांत्रिक की काटकर हत्या, फिल्मी अंदाज में बोले हत्यारे - कोई बीच में आया तो...

murder in ghaziabad : मुरादनगर के ईदगाह नाला पुलिया के पास दो युवकों ने दिनदहाड़े नया नूरगंज कॉलोनी निवासी तांत्रिक सूफी आस मोहम्मद (50) की दुस्साहसिक ढंग से हत्या कर दी. उन्हें तलवार से सरेआम काट डाला. जब लोग आगे बढ़े तो उन्हें भी चेतावनी दी कि कोई बीच में आया तो वे उसे भी मार डालेंगे. युवकों के खूनी तेवर देख लोगों के कदम थम गए और वे तलवार लहराते भाग निकले.

  • तांत्रिक सूफी आस मोहम्मद की दुस्साहसिक ढंग से हत्या

  • युवकों के खूनी तेवर देख लोगों के कदम थम गए

  • तलवार से सरेआम काट डाला

गाजियाबाद : मुरादनगर के ईदगाह नाला पुलिया के पास दो युवकों ने दिनदहाड़े नया नूरगंज कॉलोनी निवासी तांत्रिक सूफी आस मोहम्मद (50) की दुस्साहसिक ढंग से हत्या कर दी. उन्हें तलवार से सरेआम काट डाला. जब लोग आगे बढ़े तो उन्हें भी चेतावनी दी कि कोई बीच में आया तो वे उसे भी मार डालेंगे. युवकों के खूनी तेवर देख लोगों के कदम थम गए और वे तलवार लहराते भाग निकले.

सूफी आस मोहम्मद के परिवार में पत्नी शमीम, बेटा जान मोहम्मद, शान, परवेज, जावेद, आदिल, आसिफ व बेटी आयशा हैं. चार बेटे व बेटी की शादी हो चुकी है. आस मोहम्मद तांत्रिक के अलावा मंडी में फलों का कारोबार करते थे. साथ ही ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे.

इसके बाद हत्यारे हवा में हथियार लहराते हुए बाइक पर फरार हो गए. घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस का घेराव किया. आसपास का बाजार भी बंद कर दिया गया. एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया. मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Also Read: सौतेली मां इतनी बर्बर! आठ साल के बच्चे की चीखें सुनकर सहम जाते थे मोहल्ले वाले

उनके बेटे जान मोहम्मद ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब सवा 10 बजे बाइक सवार दो युवक उनके घर आए. दोनों काले कपड़े पहने थे. एक ने पिता के बारे में उसने पिता के ई-रिक्शा लेकर जाने की बात कही तो युवकों ने फोन करके बुलाने को कहा. उनका फोन बंद मिला, इसके बाद बाइक सवार युवक लौट रहे थे. तभी आस मोहम्मद ई-रिक्शा लेकर घर के मोड़ पर आ पहुंचे. बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया. आस मोहम्मद कुछ समझ पाते, इससे पहले ही युवकों ने बाल पकड़कर उन्हें ई-रिक्शा से खींच लिया और घसीटकर ईदगाह पुलिया के पास ले गए. वहां उन पर तलवार से ताबड़तोड़ वार करने लगे.

यह देख गांव के लोग इकट्ठा हो गए. कुछ लोग आगे बढ़े तो युवकों ने धमकी दी कि अगर कोई बीच में आया तो उसे भी काट डालेंगे. इससे किसी ने विरोध करने का साहस नहीं किया. मूकदर्शक बन खड़े रहे. आस मोहम्मद की हत्या के बाद आरोपी तलवार लहराते बाइक से फरार हो गए.

हत्या की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा, सीओ सदर कमलेश पांडेय, एसएचओ मुरादनगर अमित कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस का घेराव किया. उन्होंने हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग की. एसपी ग्रामीण ने लोगों को समझाकर शांत कराया. उन्होंने आश्वासन दिया कि हमलावर जल्दी पकड़े जाएंगे.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >