पटाखा गोदाम में अचानक लगी आज, तीन लोगों की जलकर मौत, कई लोग झुलसे

दिवाली नजदीक आते ही पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट और आग लगने की घटना में भी इजाफा हो गया है. आये दिन किसी न किसी पटाखा फैक्ट्री में आग लगने या विस्फोट होने की घटना...

दिवाली नजदीक आते ही पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट (explosion and fire in firecracker) और आग लगने की घटना में भी इजाफा हो गया है. आये दिन किसी न किसी पटाखा फैक्ट्री (firecracker factory) में आग लगने या विस्फोट होने की घटना हो ही रही है. और इस तरह के हादसों में लोगों की जान भी जा रही है. ताजा मामला यूपी के कुशीनगर (Kusinagar, UP) का है, जहां एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. और 10-11 लोग घायल हैं. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.

जो खबरें आ रही है उसके अनुसार, विस्फोट से इमारत की दीवारें गिर गई हैं. अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके नीचे कुछ लोग दबे हो सकते हैं. वहीं, घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है. साथ ही, राहत और बचाव कार्य भी जोर-शोर से चल रहा है.

गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी पटाका गोदाम में आगलगी हई है. इससे पहले 18 अक्टूबर को आगरा के आजम पाड़ा में एक व्यवसायी के घर धमाका हुआ था. जानकारी के अनुसार व्यवसायी के घर बड़े पैमाने पर पटाखा बनाया जा रहा था. धमाका इतना भयानक था कि विस्फोट वाले घर के साथ-साथ पड़ोस के कई मकानों की दीवारें भी टूट गई. यहीं नही, इसकी चपेट में आने से सात लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

इससे पहले बलरामपुर के गदुरहवा में घर के अंदर पटाखों में विस्फोट से एक युवक की मौत हो गई. हादसे में दो महिलाएं भी जख्मी हो गईं. इस धमाके में करीब 24 और मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस छानबीन में पता चला की विस्फोट अवैध रूप से रखे पटाखों के कारण हुआ है.

Also Read: Karwa Chauth 2020: पति के दीर्घायु होने को सुहागिनें आज करेंगी चांद की पूजा, इस बार बनायें करवा चौथ को यादगार

गौरतलब है कि अवैध रुप से पटाखा बन रहा है लेकिन पुलिस या प्रशासन की नजर इनके व्यवसायी तक नहीं पहुंच पा रही है. इसका पता तब चलता है किसी घर में अचानक जोरदार धमाका होता है. लेकिन, ऐसे हादसों में लोगों की जान जा रही है.

Also Read: कितना कारगर होगा प्रदूषण कमीशन

posted by : pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >