मथुरा में होटल में आग लगने के बाद हुई एफआईआर, प्रशासनिक टीम ने सील किया होटल

गुरुवार को वृंदावन के होटल वृंदावन गार्डन के गोदाम में सुबह करीब 5:00 बजे आग लग गई थी. जिसकी वजह से थोड़ी देर में आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया था. इस अग्निकांड में होटल के दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए थे जिनकी मौत हो गई. होटल के अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली और…

Mathura News: मथुरा के वृंदावन में स्थित होटल वृंदावन गार्डन में अग्निकांड की घटना के बाद दमकल विभाग और प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. अग्निशमन विभाग ने होटल प्रबंधक और स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और उसके बाद होटल को सीज कर दिया गया. होटल में आग लगने के कारण दो कर्मचारियों की मौत हुई थी और एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

तीन अधिकारियों की एक कमेटी बनाई

गुरुवार को वृंदावन के होटल वृंदावन गार्डन के गोदाम में सुबह करीब 5:00 बजे आग लग गई थी. जिसकी वजह से थोड़ी देर में आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया था. इस अग्निकांड में होटल के दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए थे जिनकी मौत हो गई. होटल के अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली और अग्निशमन विभाग, पुलिस और मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम होटल में पहुंची. टीम ने होटल से संबंधित सभी कागजातों की गहनता से जांच की जिसमें कई कमियां पाई गई. उसके बाद होटल प्रबंधक और स्वामी के ऊपर थाना कोतवाली वृंदावन में एफ आई आर दर्ज की गई. होटल में आग की घटना के बाद जिलाधिकारी ने तीन अधिकारियों की एक कमेटी बनाई. जिन्होंने जांच पड़ताल कर होटल पर सील लगा दी. इस दौरान एसडीएम, एक्ससीएन विकास प्राधिकरण और चीफ ऑफिसर मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >