UP Corona Update Live: यूपी में कोरोना संक्रमण के 8,338 नये मामले आये

UP Corona Update Live: उत्तर प्रदेश में शनिवार, 29 जनवरी को प्रदेश में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ...

Live Updates
5:27 PM. 29 Jan 22 5:27 PM. 29 Jan

यूपी में कोरोना के 8,338 नये मरीज

  • यूपी में शुक्रवार को कुल 2,02,582 सैम्पल की जांच की गयी.

  • कोरोना संक्रमण के 8,338 नये मामले आये हैं.

  • अब तक कुल 9,90,86,748 सैम्पल की जांच की गयी है.

  • पिछले 24 घण्टों में 13,910 लोग तथा अब तक कुल 19,22,480 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं.

11:33 AM. 29 Jan 22 11:33 AM. 29 Jan

बीते 24 घंटे में कहां मिले नए केस 

लखनऊ में बीते 24 घंटे में कोरोना के सबसे अधिक 1,304 नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं. इसके बाद गौतम बौद्ध नगर से 376 नए पॉजिटिव मामले रिपोर्ट किए गए हैं. इसके अलावा गाजियाबाद से 316 नए मामले दर्ज किए गए हैं. कानपुर नगर से 229 नए मरीज रिपोर्ट किए गए हैं. मेरठ में 183 और वाराणसी से 197 नए पॉजिटिव मामले दर्ज हैं.

7:22 AM. 29 Jan 22 7:22 AM. 29 Jan

यूपी के सभी स्कूल 6 फरवरी तक रहेंगे बंद

यूपी में कोरोना की रफ्तार थमी जरूरी है, लेकिन नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं. ऐसे में प्रशासन ने 28 जनवरी को प्रदेश के सभी स्कूल 6 फरवरी तक बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. इससे पहले ये निर्देश 30 जनवरी तक के लिए लागू किया गया था, जिसे बढ़ाकर अब 6 फरवरी कर दिया गया है.

7:22 AM. 29 Jan 22 7:22 AM. 29 Jan

वाराणसी में कोरोना के 287 नए पॉजिटिव केस

वाराणसी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 287 नए पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि इस दौरान एक व्यक्ति की मौत की खबर है. वहीं, 531 मरीज रिकवर हुए हैं. एक्टिव मरीजों की संख्या 2417 है.

7:22 AM. 29 Jan 22 7:22 AM. 29 Jan

यूपी में कोरोना के 7907 नए केस

UP Corona Update Live: प्रदेश में 24 घंटों में कोविड-19 के लिए 1 लाख 80 हजार 883 टेस्ट किए गए, जिसमें 7907 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई. इसी अवधि में 14,993 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह संक्रमण सामान्य फ्लू की तरह है. इससे डरने की नहीं, सतर्क-सावधान रहने की जरूरत है.

7:16 AM. 29 Jan 22 7:16 AM. 29 Jan

यूपी में एक्टिव केस घटकर 65 हजार 263 हुए

कोरोना की तीसरी लहर के बीच राहत भरी खबर है कि प्रदेश में तीसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना है. एक ओर जहां नए केस मिलने की संख्या दिनों-दिन कम हो रही है, वहीं स्वस्थ होने वालों की संख्या उत्साहवर्धक है. वर्तमान में कुल एक्टिव केस की 65 हजार 263 है. इनमें से 98% से अधिक लोग मामूली लक्षणों के साथ घर पर ही स्वास्थ्यलाभ ले रहे हैं. एक्टिव केस और पॉजिटिविटी दर में लगातार गिरावट आ रही है.

मुख्य बातें

UP Corona Update Live: उत्तर प्रदेश में शनिवार, 29 जनवरी को प्रदेश में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >