मुख्य बातें
UP Corona Update Live: उत्तर प्रदेश में गुरुवार, 27 जनवरी को प्रदेश में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…
UP Corona Update Live: उत्तर प्रदेश में गुरुवार, 27 जनवरी को प्रदेश में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ...

प्रदेश में 15-17 आयु वर्ग के 1 करोड़ 40 लाख 40 हजार किशोरों में से 85 लाख 21 हजार से अधिक यानी 61℅ किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है. इसी प्रकार 31 जनवरी तक के लक्ष्य के अनुसार पात्र 73% लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के लेकर दिए दिशा-निर्देश में कहा कि, समस्त प्रदेशवासियों को कोविड टीकाकवर उपलब्ध कराने का हमारा महत्वपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है. 25 करोड़ 34 लाख से अधिक कोविड टीकाकरण के साथ ही अब तक 98.58% से ज्यादा वयस्क आबादी को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 66.87% लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है. 31 जनवरी तक 100% लोगों को टीके की पहली डोज और 75% पात्र नागरिकों को दूसरी डोज लगाने का हमारा लक्ष्य है.
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8901 नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं. यूपी में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 2.02% दर्ज किया गया है. यहां कोरोना का रिकवरी रेट 95.2 फीसदी है. प्रदेश में अब कोरोना के एक्टिव मरीज की संख्या 72393 हो गई है.
अलीगढ़ में कोरोना के मरीज लगातार घट रहे हैं. बुधवार देर रात आई रिपोर्ट के अनुसार 83 कोरोना संक्रमित केस आए हैं. 205 लोगों के स्वस्थ होने पर होम आइसोलेशन व हास्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है. अब अलीगढ़ में 823 सक्रिय कोरोना रोगी हैं.
उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन की हर संभव कोशिश के बाद भी नए मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. इस बीच गाजियाबाद में बीते 24 घण्टों में कोरोना के 588 नए केस मिले हैं. यहां पिछले 3 दिनों में 4 मरीजों की मौत हुई है. जिले में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 2980 पर पहुंच गया है.
उत्तर प्रदेश में कोरोना के खात्मे के लिए लगातार वैक्सीनेशन किया जा रहा है. इस बीच कानपुर में हर दिन लगभग 100 बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है. डॉ. शिवानी ने के मुताबिक, यूएचएम जिला पुरुष अस्पताल में प्रतिदिन 15-18 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 100 बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है. साथ ही प्रतिदिन 100-150 वयस्कों का टीकाकरण भी किया जा रहा है.
UP Corona Update Live: उत्तर प्रदेश में गुरुवार, 27 जनवरी को प्रदेश में कहां मिले कोरोना के नए पॉजिटिव केस, और कहां जारी हुई नई गाइडलाइन जानने के लिए बने रहिए प्रभात खबर के साथ…