Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और मंत्री आज लेंगे विधानसभा सदस्यता की शपथ

Lucknow News: यूपी विधानसभा की सदस्यता के लिए सीेएम योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव समेत प्रदेश सरकार के मंत्री आज यानी 28 मार्च को शपथ ले सकते हैं.

Lucknow News: यूपी में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद अब विधानसभा के नव निर्वाचित विधायकों का आज शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां सीेएम योगी आदित्यनाथ, और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव समेत यूरी सरकार के मंत्री शपथ लेंगे. इसके बाद अन्य विधायक शपथ लेंगे. विधायकों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री 28 और 29 मार्च को नवनियुक्त विधायकों को शपथ दिलाएंगे.

यूपी कैबिनेट में योगी समेत 53 मंत्री शामिल

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार यानी 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके अलावा योगी कैबिनेट में 2 डिप्टी सीएम और 50 अन्य विधायकों ने मंत्रिपद, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री पद की शपथ ली. योगी कैबिनेट में योगी समेत कुल 53 मंत्री शामिल हैं.

योगी सरकार 2.0 के 16 कैबिनेट मंत्रियों के नाम

योगी सरकार 2.0 के 16 कैबिनेट मंत्रियों में स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल, संजय निषाद, सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना का नाम शामिल है. किस मंत्री को कौन-सा विभाग मिलेगा, यह तो योगी सरकार की ओर से जारी लिस्ट के बाद ही पता चल सकेगा.

योगी सरकार के 14 राज्य मंत्रियों के नाम

योगी सरकार 2.0 के 14 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में संदीप सिंह, धर्मवीर प्रजापति, नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना के बीच मंत्रालय का बंटवारा होना है.

Also Read: Yogi Gov 2.0: ये हैं यूपी सरकार के तीन सबसे अमीर मंत्री, जानिए किसके पास है कितनी संपत्ति
योगी सरकार के 20 राज्य मंत्रियों की लिस्ट

योगी सरकार के 20 राज्य मंत्रियों में प्रतिभा शुक्ला, सुरेश राही मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, बृजेश सिंह, केपी मलिक, , सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार के बीच भी मंत्रालय का बंटवारा होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >