UP News Live: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के नाम राजाजीपुरम ई-ब्लॉक चौराहा, मेयर ने नाम बदलने का किया ऐलान

UP Breaking News Live :उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
12:39 AM. 13 Oct 22 7:09 PM. 12 Oct

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के नाम राजाजीपुरम ई-ब्लॉक चौराहा

लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित ई ब्लॉक चौराहे को अब हास्य कलाकार श्रीवास्तव चौराहा के नाम से जाना जाएगा. मेयर संयुक्ता भाटिया ने चौराहे का नाम बदलने की घोषणा की है.

9:51 PM. 12 Oct 22 4:21 PM. 12 Oct

ब‍िहार के मुख्‍यमंत्री नीत‍ीश कुमार बुधवार को इटावा के सैफई पहुंचे. वे नेताजी के नाम से मशहूर यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम स‍िंह यादव को श्रद्धांजल‍ि देने के ल‍िए इटावा पहुंचे हुए थे. इस बीच उनके साथ केसी त्‍यागी भी मौजूद रहे. यहां उन्‍होंने धरतीपुत्र मुलायम स‍िंह की तस्‍वीर पर पुष्‍प अर्प‍ित कर उन्‍हें श्रद्धा-सुमन अर्प‍ित क‍िए. साथ ही, सपा सुप्रीमो अख‍िलेश यादव को सांत्‍वना भी दी.

7:17 PM. 12 Oct 22 1:47 PM. 12 Oct

कुमार विश्वास और तजिंदर बग्गा के खिलाफ दर्ज FIR कोर्ट ने रद्द की

पंजाब सरकार ने कवि कुमार विश्वास और तेजिंदर बग्गा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. कोर्ट ने उन दोनों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द कर दी है. ऐसे में आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट का निर्णय दिल्ली में बैठे बोने और उनके चिंटूओ के मुंह पर बड़ा तमाचा है. दरअसल, खालिस्तान से संबंध रखने को लेकर कुमार विश्वास के द्वारा की गई टिप्पड़ी को लेकर पंजाब सरकार ने मुकद्दमा दर्ज कराया था.

7:17 PM. 12 Oct 22 1:47 PM. 12 Oct

सीएम योगी ने किया रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर पहुंच गए हैं. सीएम ने यहां रामानुजाचार्य की जयंती पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया.

3:07 PM. 12 Oct 22 9:37 AM. 12 Oct

प्रयागराज में डेंगू का कहर, अब तक 86 मरीज अस्पताल में भर्ती

प्रयागराज में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है. डेंगू की स्थिति पर तेज बहादुर सप्रू अस्पताल की सीएमएस, शारदा चौधरी ने बताया कि, ‘डेंगू वार्ड में फिलहाल 86 मरीज हैं. मरीजों को अस्पताल में स्वस्थ भोजन और मुफ्त दवा सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. डेंगू की स्थिति पर शारदा चौधरी, सीएमएस, तेज बहादुर सप्रू अस्पताल

3:07 PM. 12 Oct 22 9:37 AM. 12 Oct

स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव पर लगा लव जिहाद का आरोप

राजधानी लखनऊ की एक महिला ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के निजी सचिव सज्जाद और अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर गोमतीनगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live :उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sohit kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >