UP Breaking News Live: रायबरेली जेल में मारपीट के आरोपित पांच जेल वार्डर निलंबित

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

Live Updates
4:45 AM. 28 Dec 22 11:15 PM. 27 Dec

रायबरेली जेल में मारपीट के आरोपित पांच जेल वार्डर निलंबित

रायबरेली जेल में मारपीट के मामले में आरोपित पांचों जेल वार्डर को निलंबित कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद महानिदेशक कारागार आनंद कुमार की ओर से इन पांचों जेल वार्डर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए थे और उसके बाद यह कार्रवाई की गई हैं. कार्रवाई होने के बाद हड़कंप मच गया है. इसके साथ ही भुक्तभोगी जेल वार्डर की तहरीर पर मारपीट व जान की धमकी दिए जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

4:45 AM. 28 Dec 22 11:15 PM. 27 Dec

कानपुर IIT में छात्र कोरोना पॉजिटिव

कानपुर IIT में एक छात्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. बताया जा रहा है कि यह छात्र कोलकाता से वापसी के बाद कोरोना संक्रमित हुआ है. इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिलते ही कैम्पस में हड़कंप मच गया है. स्वास्थ्य महकमा कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक आगे की कार्रवाई कर रहा है. वहीं इस मामले के बाद कानपुर में कोरोना के कुल दो एक्टिव केस हो गए हैं.

12:03 AM. 28 Dec 22 6:33 PM. 27 Dec

लखनऊ के सृष्टि अपार्टमेंट में कुत्तों ने लड़के को काटा

लखनऊ के सृष्टि अपार्टमेंट में छह से ज्यादा कुत्तों ने प्रणव राय (14 ) पर हमला कर दिया है. प्रणव राय बुरी तरह से जख्मी हो गया है. स्थानीय लोगों ने नगर निगम और एलडीए प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है. मिली जानकारी के अनुसार 15 दिन कुत्ते यहां की एक महिला पर भी हमला कर चुके हैं.

12:03 AM. 28 Dec 22 6:33 PM. 27 Dec

OBC आरक्षण मुद्दे पर अखिलेश यादव का ट्वीट- भाजपा हटाओ, आरक्षण बचाओ!

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ओबीसी आरक्षण मामले में ट्वीट किया है. अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा आज आरक्षण विरोधी भाजपा निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के विषय पर घड़ियाली सहानुभूति दिखा रही है. आज भाजपा ने पिछड़ों के आरक्षण का हक़ छीना है,कल भाजपा बाबा साहब द्वारा दिए गये दलितों का आरक्षण भी छीन लेगी. आरक्षण को बचाने की लड़ाई में पिछडों व दलितों से सपा का साथ देने की अपील है. भाजपा हटाओ, आरक्षण बचाओ! दाने बाँटकर खेत लूटनेवालों से बचें!. भाजपा की हार में, आरक्षण की जीत है.

12:03 AM. 28 Dec 22 6:33 PM. 27 Dec

गोरखपुर का मुंडेरा बाजार अब चौरी-चौरा नाम से  जाना जायेगा

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को केंद्र ने मंज़ूरी दी. गोरखपुर का मुंडेरा बाज़ार अब चौरी-चौरा नाम से जाना जायेगा. जबकि देवरिया के तेलिया अफ़ग़ान का नाम बदल कर तेलिया शुक्ला हुआ.

12:03 AM. 28 Dec 22 6:33 PM. 27 Dec

यूपी की पहली मुस्लिम पायलट बनने वाली सानिया मिर्जा से मिले सीएम योगी

NDA क्वालीफाई कर उत्तर प्रदेश की पहली मुस्लिम पायलट बनने वाली सानिया मिर्जा से उत्तर प्रदेश के सीएम योगी मिले. सीएम योगी ने अपने आवास पर मिर्जापुर की सानिया मिर्जा से भेंट की. सीएम ने सानिया मिर्जा के पिता शाहिद अली और माता तब्बसुम मिर्जा को भी बधाई दी

मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >