Kanpur News: ट्विटर पर भड़काऊ पोस्ट करना भाजयुमो नेता को पड़ा भारी, दो घंटे के अंदर पुलिस ने की गिरफ्तारी

Kanpur News: कानपुर में भाजयुमो नेता को भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

Kanpur News: कानपुर में जुमे की नमाज के बाद दो पक्षों में हुई हिंसा पर भाजयुमो नेता को भड़काऊ टिप्पणी करना भारी पड़ गया है. ट्विटर पर भड़काऊ टिप्पणी करने के दो घंटे के अंदर ही पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री हर्षित श्रीवास्तव उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

भड़काऊ पोस्ट करने पर भाजयुमो नेता गिरफ्तार

ईदगाह कॉलोनी के रहने वाले हर्षित उर्फ लाला बीजेपी में कई पदों पर रह चुका है. इससे पहले वह प्रदेश कार्य समिति सदस्य और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर मंत्री रह चुका है. छात्र राजनीति के दौरान यह डीएवी कॉलेज का अध्यक्ष भी रहा है. फिलहाल, भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है,

अशोभनीय धार्मिक टिप्पणी पोस्ट करने का आरोप

दरअसल, मंगलवार को हर्षित ने अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट किया, जिसमें उसने हैशटैग लापता लिखने के बाद अशोभनीय धार्मिक टिप्पणी पोस्ट कर दी. देखते ही देखते पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो गई. उसने मुख्यमंत्री के पर्सनल अकाउंट को भी इसमें टैग कर दिया था. महज छह मिनट में पोस्ट चार बार री-ट्वीट भी हो गया. मंगलवार शाम पांच बजे पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा को पोस्ट के बारे में पता चला तो उन्होंने तत्काल पुलिस अधिकारियों को हर्षित के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए.

सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

सात बजे कर्नलगंज पुलिस ने उसे धर-दबोचा. पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, कोई माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. चाहें वह किसी भी पक्ष का हो. उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, हर्षित लाला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

रिपोर्ट- आयुष तिवारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >