सरकारी लेटर पैड-मोहर के गलत इस्तेमाल के केस में फिर बढ़ी मुश्किलें, आजम खान पर 19 जुलाई को तय होंगे आरोप

Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान अब सरकारी लेटर पैड और मोहर के गलत इस्तेमाल के मुकदमे में घिर गए हैं. इस मामले में आजम खां के खिलाफ 19 जुलाई को आरोप तय होंगे

Lucknow News: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की मुश्किलें हैं कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं. 27 महीने की जेल के बाद जैसे-तैसे जमानत पर छूटे रामपुर विधायक के लिए अब सरकारी लेटर पैड और मोहर के गलत इस्तेमाल का मुकदमा मुसीबत बन गया है. आजम खां के खिलाफ इस मामले में 19 जुलाई को आरोप तय होंगे.

एमपी/ एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव ने आरोप तय करने की तिथि तय कर दी है. इससे पहले गुरुवार को आजम खां कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्हें आरोप पत्र की नकल दी गई, कोर्ट में समय मांगे जाने पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 19 जुलाई की तिथि तय कर दी. दरअसल, आजम खां के खिलाफ फरवरी 2019 को हजरतगंज कोतवाली में अल्लामा जमीर नकवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. अल्लामा का आरोप था कि घटना वर्ष 2014 से संबंधित है लेकिन सरकार के प्रभाव के चलते पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >