Azam Khan News: अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में कोर्ट ने किया 10 हजार रुपये जुर्माना

बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी थी. पुलिस कोर्ट में आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तंजीन फातिमा के खिलाफ चार्जशीट दाखिलकर चुकी है. गुरुवार को इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई थी.

Azam Khan News: पूर्व मंत्री व सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई थी. लेकिन बचाव पक्ष के अधिवक्ता जिरह के लिये नहीं पहुंचे. इस पर कोर्ट ने आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तंजीन फातिमा पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है.

जानकारी के अनुसार कोट इस मामले में शुक्रवार को फिर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तंजीन फातिमा को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है. बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करायी थी. पुलिस कोर्ट में आजम खान, अब्दुल्ला आजम और तंजीन फातिमा के खिलाफ चार्जशीट दाखिलकर चुकी है. कोट में गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान गवाह रूप में विवेचक नरेंद्र त्यागी और किशन अवतार पहुंचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >