Ambedkar Jayanti 2022 Live Updates: डॉ भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती आज, सीएम योगी ने किया माल्यार्पण

आज यानी 14 अप्रैल को पूरे देश में आंबेडकर जयंती का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया जा रहा है. इस मौके पर बसपा अध्यक्ष मायावती और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम दिग्गजों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

Live Updates
4:06 PM. 14 Apr 22 4:06 PM. 14 Apr

सीएम योगी ने आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर हजरतगंज, लखनऊ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उत्तर प्रदेश सरकार बाबा साहब के स्वप्नों को साकार करने हेतु कृतसंकल्पित है.

4:06 PM. 14 Apr 22 4:06 PM. 14 Apr

 मायावती ने आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की अर्पित

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया. इस मौके पर उन्होंने बीएसपी यूपी प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ लोगों के साथ आम्बेडकर को उनकी जयन्ती पर नमन किया. साथ ही उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करती हुई.

4:06 PM. 14 Apr 22 4:06 PM. 14 Apr

प्रियंका गांधी ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब को किया नमन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा, बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के प्रयासों से हमारे देश को एक ऐसा संविधान मिला जिसकी प्रस्तावना में ही देश की मजबूती का जंतर था. बाबासाहब ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, आत्मसम्मान एवं देश की एकता व अखंडता के विचारों पर आधारित देश निर्माण का खाका दिया.

संविधान को कमजोर करने की कोशिश- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा, ये मूल्य हमारी ताकत हैं. आज तमाम शक्तियां इतिहास से आए इन मूल्यों पर गहरा प्रहार कर रही हैं. संविधान को कमजोर कर रही हैं. बाबासाहब के सम्मान में हम सबको दृढ़ होकर संविधान की और उसमें निहित मूल्यों की रक्षा करनी होगी.

मुख्य बातें

आज यानी 14 अप्रैल को पूरे देश में आंबेडकर जयंती का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया जा रहा है. इस मौके पर बसपा अध्यक्ष मायावती और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम दिग्गजों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >