Prayagraj News: होटल के कमरे में मिला मैनेजर का शव, पुलिस ने जतायी यह आशंका

Prayagraj News: प्रयागराज में एक होटल मैनेजर का शव उसी के होटल में एक कमरे में पड़ा मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है.

Prayagraj News: सिविल लाइंस स्थित होटल के एक कमरे में होटल के मैनेजर की निर्वस्त्र अवस्था में लाश मिली है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शव को चीरघर भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस का मानना कि मृतक होटल मैनेजर शराब का अत्यधिक सेवन करता था. प्रथम दृष्टया मामला हार्टअटैक का लग रहा है. मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा.

Also Read: Prayagraj News: अमावस्या की काली रात में तांत्रिक ने की श्मशान घाट पर साधना, फिर हुई दैवीय शक्ति की प्राप्ति?

सिविल लाइन थाना प्रभारी के अनुसार, उन्हें सिविल लाइंस स्थित एक होटल के मैनेजर द्वारा होटल का कमरा दोपहर बाद भी न खोलने की सूचना मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 116 के दरवाजे की कुंडी तुड़वाई तो मैनेजर शरन घटानी पुत्र करन घटानी निवासी दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल मृत अवस्था में पाए गए.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों को होटल मालिक द्वारा सूचना दे दी गई है.

Also Read: गुलजार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय की मानद उपाधि देने का निर्णय शिक्षा मंत्रालय में अटका

रिपोर्ट- एस के इलाहाबादी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >