नाबालिग लड़की से गैंगरेप, वीडियो बनाया

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) : लालगंज कोतवाली क्षेत्र में तीन युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया जबकि उनके एक अन्य साथी ने इसकी वीडियो क्लिपिंग बनायी. क्षेत्राधिकारी ओ पी द्विवेदी ने आज बताया कि 17 वर्षीय लड़की कल शाम बाजार से घर लौट रही थी जब युवक उसे जबरन साथ ले […]


प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) :
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में तीन युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया जबकि उनके एक अन्य साथी ने इसकी वीडियो क्लिपिंग बनायी. क्षेत्राधिकारी ओ पी द्विवेदी ने आज बताया कि 17 वर्षीय लड़की कल शाम बाजार से घर लौट रही थी जब युवक उसे जबरन साथ ले गये. उन्होंने बताया कि आरोपियों के नाम गुडडू, नसीम और नन्हू हैं.

वे लड़की को सुनसान जगह लग गये और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. उनके एक अन्य साथी राजू ने पूरी घटना की वीडियो बनायी. लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया. तीन आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं. क्षेत्राधिकारी ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >