Akanksha Dubey Suicide Case: समर सिंह की वाराणसी कोर्ट में पेशी, रिमांड पर लेगी पुलिस

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या मामले में पुलिस ने गायक समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है.अब समर सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद भी दिया था.

भोजपुरी एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे सुसाइड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. गाजियाबाद से सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वाराणसी पहुंच गयी है. अब समर सिंह को वाराणसी के रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और उसकी कस्टडी मांगी जाएगी. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी गायक समर सिंह को गाजियाबाद के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था. इसके बाद गायक से पूछताछ जारी है. समर सिंह पर अकांक्षा को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >