भाजपा ने जारी की यूपी चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची, आडवाणी, जोशी, कटियार और वरुण का काटा नाम

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. मजे की बात यह है कि पार्टी की ओर से जारी की गयी स्टार प्रचारकों की इस सूची से भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय […]

By Prabhat Khabar Print Desk | January 21, 2017 7:27 PM

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. मजे की बात यह है कि पार्टी की ओर से जारी की गयी स्टार प्रचारकों की इस सूची से भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, विनय कटियार और वरुण गांधी के नाम को काट दिया गया है.

मीडिया में आयी रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी की ओर से जारी की गयी सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अरुण जेटली, वेंकैया नायडू, हेमा मालिनी, स्मृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ, जनरल वीके सिंह समेत करीब 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गयी है.

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की ओर से स्टार प्रचारकों की यह सूची जारी की गयी है, जिसमें चार प्रमुख नेताओं के नाम से परहेज किया गया है. बताया जा रहा है कि इस सूची में केशव प्रसाद मौर्य, स्वामी प्रसाद मौर्य और पार्टी में अभी हाल ही में शामिल नेताओं के नाम भी शामिल हैं.

Next Article

Exit mobile version