‘यूपी उद्धोष’ कार्यक्रम में 29 को शामिल होंगे राहुल गांधी, लेकिन पैदल मार्च का नहीं होगा आयोजन

लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 29 जुलाई को लखनऊ जा रहे हैं, जहां वे ‘यूपी उद्घोष’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. यह कार्यक्रम रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित है. इस कार्यक्रम के बाद उनका राजभवन तक पैदल मार्च करने का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन सुरक्षा कारणों से अब इसमें बदलाव कर दिया गया है. अब वे […]

लखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 29 जुलाई को लखनऊ जा रहे हैं, जहां वे ‘यूपी उद्घोष’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. यह कार्यक्रम रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित है. इस कार्यक्रम के बाद उनका राजभवन तक पैदल मार्च करने का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन सुरक्षा कारणों से अब इसमें बदलाव कर दिया गया है. अब वे राज्यपाल से मिलकर उन्हें यूपी की बदहाली से संबंधित ज्ञापन तो सौंपेंगे लेकिन पैदल मार्च नहीं करेंगे.

अपने लखनऊ दौरे के दौरान राहुल गांधी बूथ स्तर के कर्मचारियों के साथ संवाद करेंगे और जमीनी हकीकत से वाकिफ होंगे. उक्त जानकारी कांग्रेस कम्यूनिकेशन विभाग के अध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी ने दी. इस संवाद कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >