लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती ने आज नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने मोदी सरकार के दो वर्ष पूरे पर सरकार के कामकाज पर प्रतिक्रिया दी और इसे पूरी तरह से फेल सरकार करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर पायी है.
मायावती ने भाजपा पर यह आरोप लगाया कि वह कैराना के मुद्दे को साजिश के तहत उभार रही है ताकि वह अन्य मुद्दों से लोगों का ध्यान हटा सके.
उन्होंने कहा कि सरकार समाज को बांटने की राजनीति कर रही है, यह सही नहीं है.
