दुष्कर्म की घटनाओं के लिए मोबाइल फोन जिम्मेदार : आजम खान

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने आज कहा कि पूरा देश चल रहा है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कश्मीर, दादरी सब आपके सामने है. दो-ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हो रहा है. यह सब मोबाइल फोन के कारण हो रहा है. सुदूर गांव में लोग ऐसी चीजों को डाउनलोड कर […]

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने आज कहा कि पूरा देश चल रहा है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कश्मीर, दादरी सब आपके सामने है. दो-ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हो रहा है. यह सब मोबाइल फोन के कारण हो रहा है. सुदूर गांव में लोग ऐसी चीजों को डाउनलोड कर रहे हैं, जो आपत्तिजनक है. बच्चे स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें वे उन आपत्तिजनक चीजों को भी देखते हैं.

ऐसे में क्या किया जा सकता है, इसके लिए उन्हें क्या सजा दी जानी चाहिए. मोबाइल में जिस तरह की चीजें उपलब्ध हैं, वह कम उम्र के बच्चों की लिए उपयुक्त नहीं हैं. इन चीजों के कारण जो पाप हो रहा है, उससे समाज बहुत बुरा बन रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >