उत्तर प्रदेश : विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

मुजफ्फरनगर: शामली जिले में दो लोगों ने 27 वर्षीय एक विवाहित महिला के साथ कथित रुप से बलात्कार किया और उसकी वीडियो बनाई.सर्किल ऑफिसर निशांक शर्मा ने बताया कि पीडिता के पति ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को एक निर्माणाधीन इमारत के एक कमरे में ले जाकर […]

मुजफ्फरनगर: शामली जिले में दो लोगों ने 27 वर्षीय एक विवाहित महिला के साथ कथित रुप से बलात्कार किया और उसकी वीडियो बनाई.सर्किल ऑफिसर निशांक शर्मा ने बताया कि पीडिता के पति ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को एक निर्माणाधीन इमारत के एक कमरे में ले जाकर उसका सामूहिक बलात्कार किया गया. महिला एक श्रमिक है और वह इस इमारत में निर्माण कार्य कर रही थी. बलात्कार करने वाले लोगों ने पीडिता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे इसकेगंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे .

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो आरोपियों कुंवरपाल और पोखर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पीडिता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया है. आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस आरोपियों को पकडने के प्रयास में लगी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >