पांच वर्षीय बच्ची की बालात्कार के बाद हत्या

मउ : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की हिंसा बढ़ते जा रही है . मउ में एक पांच साल की एक बच्ची की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया. यह घटना उत्तर प्रदेश के मउ जिले में हुई. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने […]

मउ : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध की हिंसा बढ़ते जा रही है . मउ में एक पांच साल की एक बच्ची की कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया. यह घटना उत्तर प्रदेश के मउ जिले में हुई. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि सरायलखन्सी क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की एक बच्ची कल रात अपने माता-पिता के पास सो रही थी. देर रात जब उसकी मां की आंख खुली तो उसने पाया कि बच्ची उसके पास नहीं थी.

उन्होंने बताया कि परिजन ने बच्ची को घर में ढूंढने के बाद बाहर तलाश शुरु की तो सुबह उसका शव एक खेत से बरामद किया गया. सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला बलात्कार के बाद हत्या का लगता है. इस मामले में बच्ची के दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >