रायबरेली में 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबरें सामने आयी है.पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मंगलवार की शाम दुकान से दवा लेने जा रही एक लड़की को चार युवकों ने तमंचे के बल पर कथित तौर पर अगवा कर लिया और कार से […]

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की खबरें सामने आयी है.पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मंगलवार की शाम दुकान से दवा लेने जा रही एक लड़की को चार युवकों ने तमंचे के बल पर कथित तौर पर अगवा कर लिया और कार से एक होटल में ले जाकर उससे कथित सामूहिक बलात्कार किया.

बाद में वे उसे उसके घर के पास छोड़कर भाग गये.उन्होंने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों आदेश वर्मा, बबलू सिंह और सूर्यकांत त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कल गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >