धर्मान्तरण के लिये लालच देने के आरोप में दो युवक हिरासत में

रायबरेली उप्र : उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के लालगंज क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिये धन का लालच देने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि लालगंज क्षेत्र के बिचकौरा गांव में लोगों ने बलराम और प्रदीप नामक युवकों को पकड़ लिया और […]

रायबरेली उप्र : उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के लालगंज क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिये धन का लालच देने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि लालगंज क्षेत्र के बिचकौरा गांव में लोगों ने बलराम और प्रदीप नामक युवकों को पकड़ लिया और उन पर लोगों को धन का लालच देकर दूसरे धर्म में जाने के लिये प्रेरित करने का आरोप लगाया. इस पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया.
पुलिस का कहना है कि वे युवक सिर्फ पूजा करने गये थे और धर्मान्तरण की कोशिश का आरोप गलत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >