यूपी : चार साल की बच्ची के साथ रेप, आक्रोशित गांव वालों ने आरोपी के घर को फूंका
भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में कल एक युवक ने चार साल की एक लडकी को कथित रुप से अपनी हवस का शिकार बना डाला, जिसके बाद आक्रोशित गांव वालों ने उसके घर में आग लगा दी. पुलिस ने आज बताया कि गोपीगंज के सागर रायपुर गांव में कल […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में कल एक युवक ने चार साल की एक लडकी को कथित रुप से अपनी हवस का शिकार बना डाला, जिसके बाद आक्रोशित गांव वालों ने उसके घर में आग लगा दी.
पुलिस ने आज बताया कि गोपीगंज के सागर रायपुर गांव में कल घर के बाहर खेल रही एक चार साल की लडकी को नीलेश यादव (22) खेत में ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला.
पुलिस के मुताबिक, लड़की की चीख सुनकर गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी युवक वहां से फरार हो गया. बाद में आक्रोशित गांव वालों ने युवक के घर और मोटरसाइकिल में आग लगा दी. घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी गयी है.